{"_id":"5a3a95124f1c1ba7668bb4b4","slug":"111513788690-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानक के विपरीत कार्य किया तो अंतिम किस्त नहीं जारी की जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानक के विपरीत कार्य किया तो अंतिम किस्त नहीं जारी की जाएगी
Updated Wed, 20 Dec 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहवल। रेवतीपुर के खंड विकास अधिकारी हरिनारायण बुधवार को सांसद आदर्श गांव डेढगावां पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया। कार्य की गुणवत्ता पर असंतोष व्यक्त करते हुए चेतावनी दिया कि अगर मानक के विपरीत कार्य किया गया तो अंतिम किस्त जारी नहीं की जाएगी।
निर्माणाधीन आवासों की जांच के दौरान मकान का निर्माण जल्द दिखाने के लिए सीसी तकनीकी का प्रयोग न कर पटिया एवं ईंट से निर्माण देख नाराजगी जताई। कहा कि अगर यह लापरवाही चलती रही तो अंतिम किस्त रोकने के साथ ही संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एक-एक लाभार्थियों के चल रहे आवास के निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने निर्माणाधीन आवासों को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। कहा कि योजना में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पंचायत को जो लक्ष्य दिया गया है उसे हर हाल में समय पर पूरा करना है। इस संबंध में रेवतीपुर के खंड विकास अधिकारी हरिनारायण ने बताया कि सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना में सांसद आदर्श गांव डेढगावां में 18 आवास प्रस्तावित हैं जिनका निर्माण जारी है। प्रति आवास के लिए 1 लाख 20 हजार रुपये है जो तीन किस्तों पहली किस्त 40, दूसरी 70 हजार एवं अंतिम किस्त के रूप में 10 हजार लाभार्थियों को आवास की डेंटिंग-पेंटिंग के लिए दिया दिया जाता है।