फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पुलिस ने दूकानदारों को दी अतिक्रमण हटाने की हिदायत

पुलिस ने दूकानदारों को दी अतिक्रमण हटाने की हिदायत

Sun, 30 Jul 2017 11:38 PM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने दूकानदारों को दी अतिक्रमण हटाने की हिदायत
दिलदारनगर (गाजीपुर)। पुलिस प्रशासन अतिक्रमण को लेकर गंभीर हो गया है। रविवार को थाना निरीक्षक जेपी त्रिवेदी ने पुलिस बल के साथ बाजार में भ्रमण किया। इस दौरान रेलवे क्रासिंग के पास दूकान लगाने वालों को कल से दूसरे स्थान पर दूकान लगाने की बात कहते हुए नाली पर अतिक्रमण करने वालों को इसे हटाने का निर्देश देते हुए कहा कि ऐसा न करने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

थाना निरीक्षक पुलिस कर्मियों के साथ बाजार स्थित रेलवे क्रासिंग पर पहुंचे। रेलवे लाइन के किनारे अवैध ढंग से ठेला-खोमचा लगाने वालों को इस बात की हिदायत दी कि वह कल से अपनी दूकानों को यहां से हटा ले। ऐसा न करने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद पुलिस सरैला रोड होते हुए मुख्य बाजार में पहुंची। इस दौरान नालियों पर अतिक्रमण करने वाले दूकानदारों के साथ ही सड़क पर ठेला-खोमचा लगाने वालों की क्लास ली। नालियों और सड़कों पर अतिक्रमण करने वालों को फटकार लगाते हुए जल्द से जल्द सड़क को अतिक्रमणमुक्त करने की बात कहते हुए कहा कि अतिक्रमण की वजह से आवागमन में अवरोध उत्पन्न हो रहा है। निर्देश दिया कि जितना जल्द हो सके, अतिक्रमण हटा लें। पुलिस ने कई ऐसे बाइक स्वामियों को भी डांट पिलाई, जिन लोगों ने अपनी बाइकं सड़क पर आड़े-तिरछे खड़ी की थी। उन्हें बुलाकर तुरंत हटवाने के साथ ही हिदायत दी कि दोबारा बाइक सड़क पर खड़ी मिली तो संबंधित से जुर्माना वसूलने के साथ ही बाइकों को थाना ले जाया जाएगा। पुलिस की इस कवायद में बाजारवासियों में अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed