फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   चीन में भारत का तिरंगा लहराएगी अन्नया

चीन में भारत का तिरंगा लहराएगी अन्नया

Fri, 16 Jun 2017 10:27 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
चीन में भारत का तिरंगा लहराएगी अन्नया

विज्ञापन
गाजीपुर। चीन ब्रिक्स गेम की शुरुआत 17 जून से हो रहा है। इस गेम में रेवतीपुर के धन्नीराय पट्टी निवासी राजेश राय की पुत्री अन्नया राय का चयन भी यूपी की टीम में हुआ है। वह गुरुवार की शाम चीन के लिए रवाना हो गई। वॉलीबाल खिलाड़ी अन्नया चीन में भी अपना दम-खम दिखाएगी और जनपद ही नहीं देश का नाम रौशन करेगी।

चीन में होने वाले ब्रिक्स गेम के लिए 23 मई को महाराष्ट्र के औरंगाबाद में चयन ट्रायल हुआ था। इसमें गाजीपुर जिले के रेवतीपुर के धन्नीराय पट्टी निवासी अन्नया राय सहित देश 24 खिलाड़ियों का चयन किया गया था, लेकिन चीन के इस ब्रिक्स गेम में 12 खिलाड़ियों को ही हिस्सा लेना था। इसके लिए 14 जून को फाइनल ट्रायल हुआ। इसमें उत्तर प्रदेश से सिर्फ अन्नया राय का चयन किया गया। खेल में भारत के साथ ब्राजिल, रूस, साउथ अफ्रिका और चीन की टीमें भाग लेंगी। इस गेम में अनन्या का चयन होने पर जिलेवासियों में हर्ष की लहर दौड़ गई है। अन्नया के पिता राजेश राय रुद्रपुर के एकौना थाने के सराव गांव स्थित आचार्य रामचंद्र शुक्ल इंटर कॉलेज में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं। वह परिवार के साथ रुद्रपुर में ही रहते हैं। अन्नया का जन्म 21 जुलाई 1998 को हुआ था। उसकी प्रारंभिक शिक्षा रुद्रपुर में हुई। वह बचपन से ही वॉलीबाल खेलने की शौकीन थी। सबसे पहले उसका चयन वीरबहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर में हुआ था। यहां से उसने इंटर की पढ़ाई पूरी की। इस दौरान वह कई प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लेते हुए शानदार प्रदर्शन किया। वर्ष 2014 में अंडर 17 में उसने थाईलैंड में खेल का प्रदर्शन किया था। अन्नया लखनऊ के साई स्पोर्ट्स हास्टल में रहकर वॉलीबाल का अभ्यास कर रही है। अब अन्नया के चीन दौरे से जनपद के खिलाड़ियों में भी खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed