फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   110 bags of fertilizer were distributed in the presence of police

Ghazipur News: पुलिस की मौजूदगी में बांटी गई 110 बोरी खाद

Thu, 28 Aug 2025 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
110 bags of fertilizer were distributed in the presence of police
हैदरगंज सहकारी समिति पर खाद के लिए खड़े किसान व मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी। संवाद
मरदह। साधन सहकारी समिति हैदरगंज पर बृहस्पतिवार को पुलिस की मौजूदगी में खाद का वितरण किया गया। 55 किसानों को 110 बोरी खाद का वितरण किया गया। शेष किसान खाली हाथ लौट गए। किसानों की भीड़ देखते हुए मौके पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी।सुबह आठ बजे से साधन सहकारी समिति हैदरगंज पर किसानों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। 10 बजे समिति के सचिव के पहुंचे। किसानों की भीड़ देखते हुए उन्होंने थाने पर इसकी सूचना दी। इसके बाद मटेहूं पुलिस चौकी से तीन पुलिसकर्मी समिति पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने किसानों को कतारबद्ध कराकर खाद का वितरण शुरू कराया। किसान दीपक यादव, रामप्रवेश पाल, रामवृक्ष राजभर, शिवशंकर यादव, रामध्यान कुशवाहा, ओमप्रकाश यादव, शैलेश यादव, अमरजीत पाल ने बताया कि खाद की मांग बहुत अधिक होने के कारण किसानों की भीड़ जमा हो जाती है। व्यवस्था बनाए रखने और शांति सुनिश्चित करने के लिए पुलिस को दखल देना पड़ता है। समिति के सचिव मतंग सिंह ने बताया कि केंद्र से हैदरगंज, मटेहूं, हमीरपुर, बिजौरा, रायपुर बाघपुर गांव के किसानों का खाद वितरण करना था। लेकिन, दर्जनों गांवों के किसान उपस्थित हो गए। इससे अफरा-तफरी का माहौल बना तो पुलिस बुलानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed