फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   11 Jamati found in the mosque were kept under sur

मस्जिद में मिले बाकी 11 जमाती निगरानी में रखे गए

Mon, 06 Apr 2020 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
11 Jamati found in the mosque were kept under sur
दिलदारनगर में दो पाजिटिव मिलने के बाद शहर के कचहरी रोड स्थित रेलवे ट्रेनिंग सेंटर में क्वारंटीन ? - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। जिले में कुल पांच कोरोना मरीजों के मिलने के बाद पुलिस प्रशासन जिले में उनकी गतिविधियों को पता करने में जुट गया है। इस दौरान विभिन्न जगहों से मिली जानकारियों के आधार पर करीब 35 लोगों को क्वारंटीन किया गया है और 20 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। इधर मस्जिद से मिले 14 में से बाकी 11 जमातियों को शम्मे हुसैनी हास्पिटल में और दिलदारनगर मस्जिद में मिले सात लोगों को वहीं निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन

शहर के महुआबाग स्थित मस्जिद में मिले कुल 14 जमातियों की वजह से गाजीपुर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। पिछले तीन दिनों में इनकी संख्या पांच हो गई है। पुलिस इनके जिले में आने के बाद से की गई सभी गतिविधियों को पता लगा रही है। इन बाहरी जमातियों की वजह से अब स्थानीय लोगों में कोरोना का वायरस फैलने की चिंता बढ़ती जा रही है। शहर में आठ देहरादून, तीन सहारनपुर और तीन दिलदारनगर के लोग जिस मस्जिद में मिले वहां लोगों की गतिविधियों को खंगाला जा रहा है। महुआबाग में 14 को बैठक हुई, जिसमें यह जमाती शामिल हुए थे। किसी ने इन्हें गैस सिलिंडर और चूल्हा आदि की व्यवस्था की। राइफल क्लब में हुई सरकारी मीटिंग में आए एक शख्स ने भाग लिया था जिसने इन जमातियों से मुलाकात की थी। इस आधार पर कुल पांच लोगों को पकड़ कर पूछताछ की गई। उन्हें क्वांरटीन किया गया और जांच के लिए सेंपल लिए गए। इनके दिलदारनगर जाने की जानकारी के बाद वहां की मस्जिदों को भी खंगाला गया। वहां से कुल नौ लोगों को भी विभिन्न मामलों में पूछताछ की गई। इन नौ लोगों की सेंपलिंग की गई थी, जिसमें से दो की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। पुलिस की ओर से अभी भी इनकी अन्य गतिविधियों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed