{"_id":"6251b48b3deafc41a44a4218","slug":"11-imitators-were-caught-in-the-b-ed-exam-ghazipur-news-vns6474720157","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड की परीक्षा में 11 नकलची पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड की परीक्षा में 11 नकलची पकड़े गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर में पूर्वांचल विश्वविद्यालय की बीएड प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा में शनिवार को दूसरे दिन विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर हुई। इस दौरान अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए 11 परीक्षार्थियों को पकड़ा गया।
स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. वीके राय ने बताया कि पहली पाली में बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान कुल 1021 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 15 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में बीएड तृतीय सेमेस्टर के दूसरे प्रश्न पत्रमें कुल 823 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें आठ अनुपस्थित थे। बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान दोछात्र नकल करते हुए पकड़े गए। पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राघवेंद्रकुमार पांडेय ने बताया कि बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान कुल 2485 पंजीकृत थे। इसमें 47 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। दूसरी पाली में बीएड तृतीय सेमेस्टर के द्वितीय प्रश्न पत्र में कुल 1715 पंजीकृत थे जिसमें 28 अनुपस्थित थे। बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए सात नकलची पकड़े गए। राजकीय महिला पीजी कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सविता भारद्वाज ने बताया कि बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान कुल 729 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 21 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में बीएड तृतीय सेमेस्टर के दूसरे प्रश्न पत्र में 426 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें छह अनुपस्थित थे। जमानिया संवाददाता के अनुसार हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीएड तृतीय सेमेस्टर के दूसरे प्रश्न पत्र में अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए दो नकलची पकड़े गए। केंद्राध्यक्ष प्रो. संजीव सिंह ने बताया कि परीक्षा के दौरान दो छात्राएं नकल सामग्री के साथ कक्ष निरीक्षक एवं आंतरिक उड़न दस्ते द्वारा पकड़ी गईं।