{"_id":"64e5053c05027053fd09e914","slug":"11-filed-papers-on-two-seats-of-prime-minister-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-2402-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: प्रधान पद की दो सीटों पर 11 ने भरा पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: प्रधान पद की दो सीटों पर 11 ने भरा पर्चा
विज्ञापन
कई सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन तय
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। ग्राम पंचायत के प्रधान एवं सदस्य पद की खाली सीटों के लिए उपचुनाव कराया जा रहा है। मंगलवार को संबंधित विकासखंड मुख्यालयों पर नामांकन हुआ। इस दौरान प्रधान पद की दो सीटों के लिए 11 प्रत्याशियों की तरफ से पर्चा दाखिल किया गया। नामांकन के चलते सुरक्षा के प्रबंध किए गए थे।
भांवरकोल: विकासखंड क्षेत्र के पलिया बुजुर्ग में प्रधान पद के लिए मृतक पूर्व प्रधान रामदुलार यादव के दोनों पुत्र संजय यादव, बब्लू यादव के अलावा विमल गुप्ता, दयाशंकर यादव, पप्पू यादव और प्रमिला देवी ने नामांकन किया। जबकि चार ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए पांच ने नामांकन किया।
इसमें बसनिया में वार्ड नंबर पांच के लिए बब्बन पासवान, गुड़िया देवी, मुर्तजीपुर वार्ड नंबर तेरह किरन देवी, कनुवान के वार्ड नंबर दो के लिए नीरजा देवी, ग्राम पंचायत सुरनी वार्ड नंबर नौ के लिए हीरा यादव ने नामांकन किया। यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी डा. सचिन कुमार सिंह एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र कुमार ने दी है।
विज्ञापन
सुरक्षा के मद्देनजर भांवरकोल थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह एवं करीमुद्दीनपुर के थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव मौके पर मौजूद थे। मनिहारी संवाददाता के अनुसार मनिहारी ग्राम प्रधान के पद के लिए बबली देवी, रामजतन, पन्नू राम, लालबहादुर, छन्नू लाल ने नामांकन दाखिल किया। ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए विशुनपुर टड़वा से रितु राय, औढ़ारी से श्यामा देवी एवं नेमा देवी, हरिहरपुर से विकास सिन्हा, अनिल शर्मा एवं अरविंद कुमार शर्मा, फिरोसापुर से रीना ने सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल किया।
औड़िहार संवाददाता के अनुसार सैदपुर ब्लॉक के बहदिया ग्राम पंचायत में सदस्य पद के लिए राजेश यादव ने नामांकन किया। कासिमाबाद : निर्वाचन अधिकारी डॉ. अमित सिंह के अनुसार हसनपुर-2 वार्ड नंबर छह से भगवानी देवी, सात से वंदना देवी एवं 11 से संतरा देवी का नामांकन दाखिल हुआ। इसी प्रकार देवली के वार्ड नंबर 14 से अनिल यादव, सिपाह के वार्ड नंबर छह से रमाशंकर, बंका खास के वार्ड नंबर 13 से शैलेश एवं दुधौड़ा से पृथ्वी चौहान ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
इस तरह सभी रिक्त सातों जगहों पर एक-एक नामांकन होने से सभी का निर्विरोध निर्वाचन तय है। रेवतीपुर: कालूपुर वार्ड नंबर पांच एवं पकडी़ वार्ड नंबर 10 जो अनारक्षित है वहां से क्रमशः श्रवण कुमार एवं मिंटू यादव ने अपना नामांकन दाखिल किया। नगसर मीर राय वार्ड नंबर 11 जो अनुसूचित महिला के लिए आरक्षित है वहां से प्रतिभा ने अपना नामांकन दाखिल किया। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी।