{"_id":"5ed3c72b8ebc3e90807fe695","slug":"103-migrants-patients-found-in-may-ghazipur-news-vns527647328","type":"story","status":"publish","title_hn":"मई माह में मिले कुल 116 मरीजों में से 103 प्रवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मई माह में मिले कुल 116 मरीजों में से 103 प्रवासी
विज्ञापन
गाजीपुर। गाजीपुर में रविवार को 19 मरीजों के मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की नींद उड़ गई। इसमें कासिमाबाद के नसीरपुर सुरवत गांव में 14 लोगों की रिपोर्ट संक्रमित आने के बाद जैसे वहां हड़कंप मच गया है। जिले में अब तक 2586 लोगों की सैंपलिंग की जा चुकी है। आज 72 लोगों की सैंपलिंग की गई। अभी 352 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है। मई महीने में कुल 116 मरीज मिले हैं जबकि अप्रैल माह में सिर्फ छह मरीज मिले थे। इसमें 103 बाहरी राज्यों से आए प्रवासी हैं।
इससे पहले 20 मई को 18 मरीज मिले थे जिसमें गाजीपुर के छेदीलाल चौराहा, मनिहारी ब्लाक के रामपुर जीवन (प्रीतमनगर) गांव में एक ही परिवार के सात लोग, बिरनो के पृथ्वीपुर, रेवतीपुर के पकड़ी, सदर ब्लाक के बयेपुर देवकली, सेवराई, रेवतीपुर गांव में दो, मरदह के नसरतपुर में एक, हैदरगंज में एक, मुहम्मदाबाद के जयनगर में एक तथा करीमुद्दीनपुर के गनपा का एक मरीज शामिल था। इसी तरह 15 मई को 13 मरीज मिले थे। इसमें बिरनो के गोपालपुर में एक महिला सहित कुल सात, दुल्लहपुर के भीखमपुर, मनिहारी के भरथना, नोनहरा के फतेहपुर अटवा, नंदगंज के बयेपुर देवकली, सुहवल के गरुआ मकसूदपुर और सरया गांव के एक-एक लोग थे। 21 मई को 11 मरीज जिसमें सैदपुर तहसील के रामपुर ककहरी सहित आठ, मनिहारी के शादियाबाद में दो, मुहम्मदाबाद के सुखपुरा में एक, 25 मई को आठ मरीज जबकि 17, 19 और 26 मई को सात-सात मरीज मिले थे। 14 मई को छह मरीज मिले थे। एक ही दिन में बड़ी संख्या में मरीजों के मिलने से जिलेवासियों में दहशत बढ़ती जा रही है।