फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   कही दुर्घटना का कारण न बन जाए विभाग की लापरवाही

कही दुर्घटना का कारण न बन जाए विभाग की लापरवाही

Thu, 28 Mar 2019 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
कही दुर्घटना का कारण न बन जाए विभाग की लापरवाही
गाजीपुर। विद्युत आपूर्ति के लिए नगर में दौड़ाए गए विद्युत तार कई इलाकों में जर्जर होकर या तो काफी नीचे लटके हैं, या फिर लोगों के मकानों और हाईटेंशन खंभा के काफी करीब आ गए, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। नगर के गोलाघाट के पास विद्युत विभाग द्वारा लकड़ी लगा कर एलटी तार को हाईटेंशन खंभा से दूर किया गया है। ऊपर वाले न करे कि लकड़ी टूटे, वरना किसी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति के लिए विभाग द्वारा नगर के विद्युत तार दौड़ाया गया है, लेकिन अधिकांश इलाकों के तार पूरी तरह से जर्जर हो गए हैं। खासकर स्टीमर घाट, चीतनाथ, मिश्रबाजार, लालदरवाजा, पचरस्ता सहित अन्य मुहल्लों में तार जर्जर होने की वजह से काफी नीचे लटकने के साथ ही किनारे के मकानों की तरफ झुक गए हैं, जिससे उनके मकानों में सटने का खतरा बना हुआ है। इससे लोग हर समय किसी दुर्घटना की आशंका से भयभीत हैं। नगर के गोलाघाट के पास एलटी का जर्जर तार हाईटेंशन खम्भा के काफी करीब आ गया था। तारों के खम्भा में सटने से खम्भा में करेंट न उतरे या शार्ट सर्किट होने पर तार टूट कर सड़क पर न गिरे, इस आशंका के मद्देनजर विभाग ने तारों को टाइट कराने के बजाय लकड़ी की पट्टी लगा कर जर्जर तार को खंभा से दूर कर दिया है। मुहल्लावासियों ने कहा कि यदि लकड़ी का पट्टी टूट गया तो तार खंभा से सट जाएगा, ऐसा में कोई दुर्घटना हो सकती है। इस संबंध में नगर एसडीओ शिवम राय ने बताया कि जर्जर तारों को बदलने के लिए इस्टीमेट बना कर भेजा गया है। पास होते ही तारों को बदलने का कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा। जिन स्थानों पर एलटी का तार हाईटेंशन खंभा के काफी करीब है, वहां पर खंभा लगवा कर तार को टाइट कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed