{"_id":"5c9bbe5dbdec221425446bed","slug":"101553710685-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर वादा पूरा करेंगी कांग्रेस- अहमद शमशाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर वादा पूरा करेंगी कांग्रेस- अहमद शमशाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलदारनगर। लोकसभा चुनाव -2019 से ठीक पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गरीब परिवारों को सालाना 72 हजार रुपये देने का बड़ा वादा किया है। इसे पूरा किया जाएगा।
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अहमद शमशाद ने स्थानीय बाजार में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि मनरेगा, भोजन का अधिकार, मिड-डे-मील, भूमि अधिग्रहण बिल के साथ ही अन्य कई जन कल्याणकारी योजनाएं कांग्रेस की सरकार ने देश के गरीब आवाम को दिया था। अब न्यूनतम आय गारंटी दे रहे हैं तथा इसे पूरा कर दिखा देंगे। कहा कि राहुल का मानना है कि पिछले पांच वर्षों में देश की जनता को बहुत मुश्किलें सहनी पड़ी है। अब हम देश के लोगों को न्याय देने जा रहे है। यह न्याय न्यूनतम आय की गारंटी है। ऐसी योजना दुनिया में कहीं नहीं है। योजना के अस्तित्व में आ जाने से आम ग़रीबों परिवार में संजीवनी का काम करेगी। कहा कि पांचों राज्यों में जहां कांग्रेस की सरकार है वहां 10 दिन से पहले किसान परिवार के कर्ज को माफ करने का काम किया है। हमारे नेताओं कार्यकर्ताओं को अब कमर कस लेना चाहिए। इस मौके पर नसीम अहमद नगर अध्यक्ष, बिनोद कुमार जायसवाल, यूसुफ खान, राजू गुप्ता, रमजान अंसारी, फहीम खान, इमरान, मुखराम कुशवाहा आदि मौजूद रहे।