फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   चौथे दिन भी नहीं शुरू हुआ पुल का मरम्मत कार्य, नाराजगी

चौथे दिन भी नहीं शुरू हुआ पुल का मरम्मत कार्य, नाराजगी

Fri, 04 Jan 2019 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
चौथे दिन भी नहीं शुरू हुआ पुल का मरम्मत कार्य, नाराजगी
सुहवल। गंगा नदी पर बने हमीद सेतु के पिलर 6-7 के मध्य रोलर बेयरिंग खिसकने के चलते ज्वाइंटर नंम्बर-14 में पड़ी दरार की मरम्मत का कार्य आज चौथे दिन गुरुवार को भी नहीं शुरू हो सका। इससे आवागमन करने वालों की परेशानी बरकरार रही। इससे लोगों में निराशा के साथ ही शासन के प्रति रोष गहराता जा रहा है। लोग आपस में बातें करते रहे कि प्रशासन पुल की मरम्मत कार्य शुरू कराने को लेकर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

मालूम हो कि बीते सोमवार की भोर में करीब चार बजे गंगानदी पर बने हमीद सेतु के पिलर 6-7 के मध्य रोलर बेयरिंग खिसकने के चलते ज्वाइंटर नंम्बर-14 में दरार पड़ गई। दुर्घटना की आशंकावश तत्काल जिलाधिकारी के बालाजी ने पुल पर छोटे और बड़े चारपहिया वाहनों का संचालन रोक लगाने का आदेश जारी किया है। लोगों के मन में यह बात थी कि जल्द ही पुल का मरम्मत कार्य कराकर आवागमन सुचारू करा दिया जाएगा, लेकिन चौथे दिन गुरुवार को भी निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया। इससे लोगों की परेशानियां बरकरार रही। चार दिन से छात्र-छात्राओं सहित अन्य लोग पुल के इस और उस पार वाहनों से उतरकर पैदल पार कर रहे हैं। इसके बाद वाहनों से जा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पिछले तीन दिनों से खड़े मालवाहक वाहन बुधवार की रात वाराणसी होते हुए गंतव्यों को रवाना होने लगे। चौथे दिन भी पुल का मरम्मत कार्य शुरू न कराए से लोगों में प्रशासन के प्रति रोष था। परेशान लोगों का कहना था कि प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा हजारों लोगों को भुगतना पड़ रहा है। इस संबंध में एनएचएआई वाराणसी के परियोजना निदेशक समर बहादुर सिंह ने बताया कि सेतु के ज्वाइंटर में दरार को लेकर तकनीकी इंजीनियरों ने आज मौका मुआयना किया है। इसको लेकर जिला मुख्याल पर शाम को उनके साथ बैठक कर विचार-विमर्श किया जाएगा। बताया कि इस बार हमीद सेतु के रोलर बेयरिंग खिसकने से ज्वाइंटर में जो दरार पड़ी है, वह पहले की अपेक्षा ज्यादा है। इससे समस्या आ गई है। प्रयास किया जा रहा है कि जल्द से जल्द मरम्मत कार्य शुरू करा दिया जाए।
विज्ञापन

.....
गुरुवार की दोपहर बिहार पुलिस बज्र वाहन से एक शातिर अपराधी को जिला न्यायालय में एक मामलें में पेश करने के लिए ले जा रही थी। इसी बीच कालूपुर तिराहा के पास बैरिकेटिंग पर पहुंचने पर पुलिस ने वाहन को रोक दिया। बिहार पुलिस ने गाजीपुर जिला मुख्याल जाने के लिए सुहवल पुलिस से काफी अनुनय-विनय किया, लेकिन उच्चाधिकारियों के निर्देशों का हवाला देते हुए वाहन ले जाने से पुलिस ने इंकार कर दिया। इससे बिहार पुलिस पैदल ही सुरक्षा घेरे में अपराधी को लेकर रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

...... म उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सुहवल थानाध्यक्ष राजू कुमार ने क्षेत्र के कालूपुर, ताडीघाट, मलसा, गरूआ मकसूदपुर आदि विभिन्न गंगा घाटों पर हमराहियों के साथ गुरुवार को पहुंचे। इस दौरान नाविकों को सख्त हिदायत दिया कि क्षमता से अधिक यात्रियों को किसी भी हाल में न बैठाया जाए, जिससे कोई दुर्घटना होने से बच सका। कहा कि जो भी नाविक क्षमता से अधिक यात्रिकों को बैठाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed