फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   कमल समिति का सदस्य नियुक्त

कमल समिति का सदस्य नियुक्त

Sat, 13 Oct 2018 01:07 AM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
कमल समिति का सदस्य नियुक्त
जमानिया। नगर के वार्ड संख्या-6 बुद्धीपुर कोट मुहल्ला निवासी भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता कमल कुमार निगम को पूर्व मध्य रेलवे परामर्शदात्री समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। इससे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गयी। महाप्रबंधक पूर्व मध्य रेल हाजीपुर के क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति पूर्व मध्य रेल में रेल मंत्री के विशेष हित का प्रतिनिधित्व करने के लिए नगर के बुद्धीपुर मुहल्ला निवासी श्री निगम को नामित किया गया है। इस संबंध में उन्होंने बताया कि क्षेत्र के हितों को ध्यान में रखकर कार्य किया जाएगा। अधिक से अधिक लंबी दूरी की ट्रेनों को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रुकवाने के साथ स्थानीय स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए जरूरी कार्य जैसे कोच इंडिकेटर इलेक्ट्रानिक एनाउंसमेंट सिस्टम आदि लगवाने का प्रयास किया जाएगा। बताया कि बीते वर्ष भी वह समिति के सदस्य थे और कई ट्रेनों को रुकवाने के साथ अन्य कई कार्य किया गया। स्टेशन पर मांग के अनुरूप बैठक में प्रस्ताव रखा जाता है जिसके सापेक्ष कार्य होता है। उन्होंने बताया कि कार्यकाल 31 अगस्त 2020 तक रहेगा। इस दौरान क्षेत्र के उत्थान के लिए प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed