फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   झूठ के बल पर बहुत दिन तक नहीं की जा सकती राजनीति

झूठ के बल पर बहुत दिन तक नहीं की जा सकती राजनीति

Tue, 09 Oct 2018 11:36 PM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
झूठ के बल पर बहुत दिन तक नहीं की जा सकती राजनीति
जमानिया(गाजीपुर)। स्थानीय तहसील के सामने स्थित रामलीला मैदान में मंगलवार को समाजवादी पार्टी का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें सपा नेताओं ने पार्टी की नीतियों की चर्चा करते हुए भाजपा सरकार को जमकर कोसा। मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने कार्यकर्ताओं को धर्म, जाति, आपसी भेदभाव मिटाकर एकजुट रहने का आह्वान किया। कहा कि झूठ के बल पर बहुत दिन तक राजनीति नहीं की जा सकती है। जमीन से जुड़े लोगों का दर्द जमीन से जुड़े लोग ही समझ सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी गरीबों, मजलूमों, असहायों, किसानों आदि की पार्टी है और इनके बेहतर कल के लिए हम हमेशा संघर्ष करते रहेंगे। बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताते हुए कहा कि इनकी वजह से आज पार्टी मजबूत हुई है और आगे भी मजबूती के साथ बढ़ेगी। विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने कहा कि सपा सरकार के कराए गए कार्यों पर सूबे की सरकार शिलापट्ट लगाकर लोकार्पण कर रही है। कोटेदारों को परेशान किया जा रहा है। फर्जी मुकदमा लिख कर पुलिस परेशान कर रही है। उन्होंने आगामी चुनाव में केंद्र की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। पूर्व एमएलसी काशीनाथ यादव ने कहा कि झूठा वायदा कर सत्ता में आने के बाद भाजपा सरकार एक भी वायदे को पूरा नहीं कर सकी। इससे पहले सम्मेलन की शुरुआत पार्टी के ध्वज का ध्वजारोहण कर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह एवं विधानसभा अध्यक्ष रणजीत यादव ने की। कार्यक्रम में बिरहा गायक रजनीकांत यादव ने समा बांध दिया। इस अवसर पर जंगीपुर के विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव, जिलाध्यक्ष डॉ. नन्हकू यादव, रामधारी यादव, राजेश कुशवाहा, डॉ. सानंद सिंह, अभिषेक यादव, विजय यादव, सत्या यादव, छोटू यादव, दयाशंकर यादव, पप्पू पहलवान, गोपाल यादव, अरविंद यादव, संतोष यादव, देवेंद्र यादव, शिवमूरत यादव, सद्दाम खान, उर्मिलेश पांडेय, अशोक बिंद, श्यामनारायन कुशवाहा, हीरालाल उपाध्याय, प्रमोद यादव, संतोष यादव, अभिषेक, विनोद यादव, आकाश यादव, मुलायम यादव आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष रणजीत यादव और संचालन पूर्व मंत्री के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed