फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू का पुतला दहन किया

मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू का पुतला दहन किया

Thu, 23 Aug 2018 12:09 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू का पुतला दहन किया
जखनियां/दिलदारनगर(गाजीपुर)। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जखनियां और दिलदारनगर में पंजाब राज्य के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू का पुतला दहन किया। इस अवसर पर आयोजित सभा में उनके कृत्य की निंदा की।
विज्ञापन

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जखनियां स्थित चौजा त्रिमुहानी पर बुधवार को पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू का पुतला दहन किया। इस अवसर पर भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा कि देश अपने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक में डूबा हुआ था। तब वह पाकिस्तान में वहां सेना के जनरल से गले मिलकर उसकी शान में कसीदे पढ़ रहे थे। सिद्धू ने देश का अपमान किया है। मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव ने उनके कृत्य की निंदा की। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सिद्धू के पुतले को पूरे जखनियां बाजार में जुलूस निकालकर दहन किया। इस मौके पर धीरेंद्र सिंह, धर्मवीर भारद्वाज, दयाशंकर सिंह, गुलाब कुशवाहा, सुनील सिंह, चिंटू गुप्ता, शिवशंकर चौहान, प्रकाश गोंड़, अभिषेक सिंह, शशि पटेल, विनोद कुशवाहा, राहुल चौरसिया, महेंद्र राजभर, सुरेश कुशवाहा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दिलदारनगर स्थित रामलीला मैदान से जुलूस निकाल कर नगर भ्रमण करते हुए नगर के शिव मंदिर के निकट पुतला फूंककर विरोध किया। इस अवसर पर मोर्चा के उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कहा की नवजोत सिंह सिद्धू पर केंद्र सरकार कड़ी से कड़ी कारवाई करे ताकि वह आगे से ऐसी शर्मनाक हरकत न करें। इस मौके पर दिलीप जायसवाल, राजकुमार पटवा, आशीष जायसवाल, विकास शर्मा, विश्वजीत पाल, सैफ अहमद, अरशद अंसारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed