फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   संचार-रेल राज्यमंत्री ने किया कटान का निरीक्षण

संचार-रेल राज्यमंत्री ने किया कटान का निरीक्षण

Mon, 09 Jul 2018 12:36 AM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
संचार-रेल राज्यमंत्री ने किया कटान का निरीक्षण
गाजीपुर। संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने रविवार को करंडा में पूजन बाबा के आश्रम में मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद रफीपुर में हो रहे कटान का निरीक्षण किया, जबकि सेवराई तहसील के सायर तथा बारा गांव में जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन

करंडा संवाददाता के अनुसार रविवार की सुबह राज्य मंत्री श्री सिन्हा रफीपुर पूजन बाबा के आश्रम पर पहुंचे। वहां संत पूजनबाबा से आशीर्वाद लेने के बाद उन्होंने वहां हो रहे गंगा से कटान का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने उनसे कहा कि कटान को रोकने का शीघ्र उपाय करें नहीं तो सभी बेघर हो जाएंगे और पलायन करना पड़ेगा। श्री सिन्हा ने आश्वासन दिया कि हर हाल में बोल्डर पिचिंग करा कर कटान के कुप्रभाव से बचा लिया जाएगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, विधायक डा. संगीता बलवंत, सांसद प्रतिनिधि सुनील सिंह, उमेश सिंह, अमरेश गुप्ता, पवनजय पांडेय, उमेश सिंह, अमितेश मिश्रा, विनीत दूबे, दुर्गेश सिंह, मनीष राय, उपेंद्र सिंह, हवलदार चौधरी, गोविंद चौधरी, पंचदेव सिंह, वीरेश सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। सेवराई संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के सायर गांव में शनिवार की शाम एक जनसभा में संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने सरकार की नीतियों का जमकर बखान किया। उन्होंने कहा कि विभिन्न महत्वकांक्षी योजनाओं के तहत गरीबों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। इस मौके पर मुरली कुशवाहा, धर्मेंद्र कुशवाहा, विधायक प्रतिनिधि परीक्षित सिंह, शकील खान, अमित जायसवाल, चंदन कुशवाहा, डॉ. सुरेश चौधरी, अशोक उपाध्याय, नागेंद्र सिंह, अजय शर्मा, पंकज राय, भक्ति सिंह, मानवेंद्र, सुनील, अनिल आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता भदौरा मंडल अध्यक्ष विष्णु प्रताप सिंह तथा संचालन संतोष कुमार पांडेय ने किया। बारा संवाददाता के अनुसार पंचायत भवन के परिसर में आयोजित सभा में संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते कहा कि भाजपा की सरकार आने से पहले अधिकतर गांव में बिजली की कोई सुविधा नहीं थी। आज गांव जगमगा रहे हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारत सरकार की कई बड़ी परियोजनाएं आई जिसमें से अधिकतर गाजीपुर में चल रही हैं। इस मौके पर कई भाजपा के पदाधिकारी तथा गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed