{"_id":"5b2be1974f1c1bf86e8b924d","slug":"101529602455-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग को दैनिक जीवन में शामिल करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग को दैनिक जीवन में शामिल करें
Updated Thu, 21 Jun 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गुरुवार को सांसों के उतार चढ़ाव और विभिन्न आसनों का जादू लोगों के सिर चढ़ कर बोला। टीशर्ट और लोअर पहने विभिन्न आयु वर्ग के लोग योग शिविरों में पहुंचे और सांसों के उतार चढ़ाव से अपनी सेहत की बगिया को संवारने की कोशिश की। सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थाओं ने योग दिवस पर जम कर उत्साह दिखाया। शहर के स्वामी सहजानंद पीजी कालेज, लंका मैदान गांधी पार्क के अलावा कई स्थानों पर योग शिविर का आयोजन किया गया। शहर में कार्यक्रमों की धूम मची रही। जन प्रतिनिधियों से लेकर सभी बड़े- छोटे अधिकारी योगाभ्यास करते नजर आए। इस मौके पर योग शिक्षकों ने स्वस्थ शरीर को महत्व देते हुए बताया कि निरोग व्यक्ति ही सभी प्रकार का सूख ले सकता है। सीडीओ ने भी पीएम मोदी के योग संदेश को जन-जन तक पहुंचा कर स्वस्थ रहने का आह्वान किया।
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नेहरू युवा केंद्र की ओर से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृहद शिविर का आयोजन स्वामी सहजानंद पीजी कालेज में आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ सदर विधायक डा. संगीता बलवंत ने द्वीप प्रज्ज्वलन कर किया। कहा कि हमें गर्व है कि हम विश्व गुरू कहे जाने वाले भारत देश में पैदा हुए हैं। आज भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में विश्व योग दिवस मनाया जा रहा है। सीडीओ हरिकेश चौरसिया ने कहा कि योग साधना एक विज्ञान है। शरीर को निरोगी बनाता है। उन्होंने बेहतर आयोजन के लिए सभी सहयोगियों को धन्यवाद दिया। इस शिविर में योगासन में ताड़ासन, वृक्षासन, पाद हस्तासन, अर्धचक्रासन, विकोणासन, भद्रासन, भुजंगासन, शलभासन, मकरासन, कपालभाती, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी प्राणायाम, ग्रीवा चालन, स्कन्द चालन, कटि चालन, घुटना चालन आदि को क्रिया के माध्यम से बताया गया। योग प्रशिक्षक जय प्रकाश योगी एवं शिवशंकर राय ने लोगों को आसान तरीके बता कर योग की सकरात्मकता को सिखाया। इस कार्यक्रम में आयुष मंत्रालय, एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी इश्वरीय महाविद्यालय, गायत्री परिवार, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, भारत विकास परिषद, योग साधना एवं युवा विकास संस्थान के लोगों ने भारी संख्या में सहभागिता निभाई। नेहरू युवा केन्द्र के स्वयं सेवक, आंगनबाड़ी, आशा बहू, ताइक्वांडो के खिलाड़ी बच्चे, सरकारी कर्मचारी, शिक्षक तथा छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर् पर मुख्य चिकित्साधिकारी जेसी मौर्या ने भी योग करने पर बल देते हुए कहा कि दवाओं के साथ योग करना तो सोने पर सुहागा होता है। उन्होंने करें योग रहें निरोग का नारा दिया। शिविर में मुख्य राजस्व अधिकारी श्रीराम यादव, आयुष मत्रालय डा. हरेन्द्र राय, जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दूबे, चकबन्दी अधिकारी, अपर जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, एनआईसी अधिकारी एसके शुक्ला, योग साधना एवं युवा विकास संस्थान के सचिव पारस नाथ सिंह, गायत्री परिवार के सुरेन्द्र सिंह, स्वामी सहजानन्द पी.जी. कालेज के प्राचार्य डा. शशिकान्त राय पूर्व विधायक उदय प्रताप सिंह एवं काफी संख्या में अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए। पर्यावरण को सन्तुलन बनाये रखने के लिए एक एक तुलसी का पौधा वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पतंजलि के समर प्रताप सिंह एवं आभार नेहरू युवा केन्द्र गाजीपुर एसीटी सुभाष चन्द्र प्रसाद ने किया।
श्रीमति कृष्णा प्राकृतिक चिकित्सक योग एवं आयुर्वेद संस्थान ने भी सहजानंद पीजी कालेज के योग शिविर में सहभागिता किया। सचिव शिवनाथ त्रिपाठी ने योग को दैनिक क्रिया में शामिल करने का आह्वान किया। जय भारत इंस्टीच्यूट आफ टेक्नोलाजी में आयोजित योग शिविर में नपा के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने योग अपनाने पर जो दिया। इसमें जनार्दन जायसवाल, शशिकला यादव, अमित राय, रंजना मौर्या, शायरा बानों आदि मौजूद रही। लाल दरवाजा स्थित आनंद मार्ग स्कूल में आचार्य विष्णुमित्रानंद ने 150 साधकों को अष्टांगिक योग सिखाया। मौके पर रवीन्द्र श्रीवास्तव, राधेश्याम राय, जवाहर, अनिमेश, सतीश आदि मौजूद रहे।वेलफेयर क्लब की ओर से पीरनगर में शिविर का आयोजन किया गया। अध्यक्ष डा. शरदकुमार ने कहा कि योग को दैनिक जीवन में शामिल करना चाएि। इसमें अविनाश, आनंद, पवन पांडेय, मनोज दूबे, धर्मेन्द्र कुमार, बृजेश श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जिला कारागार में योग प्रशिक्षक धीरज राय, सलमान हैदर, रुद्र प्रकाश तिवारी, राम विलास राम ने सभी बंदियों तथा स्टाफ को योगाभ्यास कराया। इस मौके पर डा. हरेन्द्र राय, डा. कमलेश कुमार मिश्रा, डा. प्रदीप कुमार, ओमकार पांडेय आदि मौजूद रहे। शाह फैज पब्लिक स्कूल में आयोजित योग दिवस में विजेन्द्र कुशवाहा के निर्देशन में कर्मचारियों तथा छात्रों को आसन तथा प्राणायाम सिखाया गया। योग शिक्षक विजय कुमार श्रीवास्तव की ओर से संकट मोचन ददरीघाट पर लगाए गए शि विर में मारकंडेय सिंह, नरेन्द्र देव शुक्ल, राजेश कुमार, ओपी श्रीवास्तव, रवि सिंह, मधुबाला, सुशीला देवी, आरके पांडेय, मोहन प्रसाद गुप्ता, रामगोपाल, संजय सिंह समेत बड़ा संख्या में लोग थे। सत्यदेव डिग्री कालेज में आयोजित शिविर में डा. सानंद सिंह ने कहा कि छात्र जीवन में योग का बहुत महत्व है। योगाचार्य वृजमोहन ने बड़ी संख्या में मौजूद लोगों को योगाभ्यास कराया। प्राचार्य डा. सुनील कुमार सिंह, अमित सिंह, दिग्विजय उपाध्याय, स्मिता सहाय दिनेश सिंह मौजूद रहे।