फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   मांगों को पूरा कराने की रणनीति तैयार की

मांगों को पूरा कराने की रणनीति तैयार की

Tue, 29 May 2018 11:35 PM IST
Updated Tue, 29 May 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
मांगों को पूरा कराने की रणनीति तैयार की
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की मासिक बैठक मंगलवार को पीरनगर स्थित संगठन के कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें प्रांतीय संघ के आह्वान पर 15 जून को जनपद स्तरीय धरना और दो जुलाई को सीएम के जनता दर्शन में सम्मिलित होकर अपनी मांगों को पूरा कराने की रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामनगीना सिंह यादव ने कहा कि दस सूत्रीय मांगें काफी लंबे अरसे से लंबित हैं, जो जायज हैं जिसे अगर पूरा नहीं किया गया तो 15 जून को जिला स्तर पर धरना आयोजित किया जाएगा। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष पंकज यादव ने सभी कर्मचारियों को 15 जून को होने वाले धरना और दो जुलाई को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर ईश्वर यादव, अरविंद यादव, प्रेमचंद चौधरी, अवधेश कुमार, शोभनाथ यादव, राजन यादव, शिवकुमार, राजनाथ राम, अशोक कुमार, रियाज खां, सिंहासन राम, शंकर वर्मा, बब्बन राम, संतोषी राय, फातिमा, जानकी, बृजेंद्र यादव, पूनम गोस्वामी, राजेश यादव, चंद्रिका राव, धर्मेंद्र यादव, अजय कुशवाहा, साहित्य श्रीवास्तव, राजन कुमार, शैलेंद्र सिंह, अक्षय कुशवाहा, जवाहिर विंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पवन श्रीवास्तव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed