{"_id":"5aaaae854f1c1bb1758b5a5e","slug":"101521135237-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत शार्ट-सर्किट से दर्जी की दुकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत शार्ट-सर्किट से दर्जी की दुकान में लगी आग
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुल्लहपुर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार स्थित एक दर्जी की दुकान में बुुधवार की रात शार्ट-सर्किट से आग लग गई। घटना में हजारों रुपये के कपड़े व सामान जलकर राख हो गए। आस-पास के दुकानदारों ने दुकान से निकल रहे धुएं की जानकारी दुकानदार को दी। घटना की जानकारी होते ही पीड़ित मौके पर पहुंच गया। पीड़ित ने इसकी जानकारी पुलिस और विद्युत विभाग को दी। आग लगने की खबर मिलते ही विद्युत कर्मियों में विद्युत संचालन बंद कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने आस-पास के दुकानदारों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया।
जलालाबाद गांव निवासी असरफ अली देर शाम अपनी दुकान बंदकर घर चला गया। देर रात आस-पास के दुकानदारों ने बंद दुकान से धुआं निकलता देख घटना की जानकारी संचालक को दी। घटना की जानकारी मिलते ही दुकानदार मौके पर पहुंच गया और घटना की जानकारी पुलिस और विद्युत विभाग को दी। शार्ट सर्किट से आग लगने की जानकारी मिलते ही विद्युत कर्मियों विद्युर्ती आपूर्ति का संचालन बंद कर दिया। इसके बाद आस-पास के लोगों की मदद से पीड़ित ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। इस घटना में हजारों रुपये के सामान सहित 5 सिलाई मशीन, इंवर्टर, 3 पंखा जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी होने के बाद सुबह क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पहुंचकर घटना से हुई क्षतिपूर्ति का आकंलन कर रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया।