फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   शार्ट सर्किट से पान की दूकान जलकर राख

शार्ट सर्किट से पान की दूकान जलकर राख

Sun, 05 Nov 2017 11:51 PM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
शार्ट सर्किट से पान की दूकान जलकर राख
जंगीपुर। थाना क्षेत्र के स्थानीय नवीन मंडी के पास स्थित पान की दुकान में शनिवार की देर रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। अगलगी की घटना में लाखों रुपये के सामान जलकर राख हो गए। रविवार को स्थानीय लोगों ने इस घटना की जानकारी दुकानदार को दी। घटना की सूचना मिलते ही जैसे ही दुकानदार दुकान पर पहुंचा तो जले सामान को देखकर उसके होश उड़ गए। लाखों रुपये की क्षति को देखकर दुकानदार बेहोश हो गया। आसपास के लोगों ने दुकानदार को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

तारनपुर गांव निवासी पप्पू सिंह नवीन कृषि मंडी के पास पान के साथ जनरल स्टोर की भी दुकान चलाते हैं। रोज की तरह देर शाम करीब नौ बजे अपनी दुकान बंदकर वह घर चले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब देर रात दो बजे के आसपास अचानक हुए शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। धुएं का गुबार उठता देख स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। देखते-देखते ही पूरी दूकान जलने लगी। सुबह स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी दुकान संचालक को दी। अगलगी की सूचना मिलते ही दुकानदार जब मौके पर पहुंचा तो दुकान में रखा फ्रीज एवं जनरल स्टोर का सारा सामान जलकर राख हो गया था। पीड़ित इस दुकान की बदौलत ही अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। अगलगी की इस घटना को देखकर दूकानदार बेहोश हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और परिजनों ने इलाज के लिए पीड़ित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे तारनपुर के ग्राम प्रधान मन्नू सिंह ने परिवार को आर्थिक मदद देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed