फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   शिक्षक पात्रता परीक्षा में गैरहाजिर रहे 2433 परीक्षार्थी

शिक्षक पात्रता परीक्षा में गैरहाजिर रहे 2433 परीक्षार्थी

Sun, 15 Oct 2017 11:43 PM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक पात्रता परीक्षा में गैरहाजिर रहे 2433 परीक्षार्थी
गाजीपुर। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच संकुशल संपन्न हो गई। दो पालियों में आयोजित हुई इस परीक्षा में करीब 15 हजार परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जबकि 2400 से ज्यादा ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा को नकलविहीन एवं संकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। परीक्षा संपन्न होने के बाद शाम को निर्धारित स्थान पर उत्तर पुस्तिकाओं को जमा कर दिया गया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा-2017 का आयोजन आज किया गया था। दो पालियों में आयोजित इस परीक्षा में 17 हजार 318 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें पहली पाली में प्राथमिक स्तर के पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 6825 तथा दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर के 10 हजार 493 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। सुबह 10 से साढ़े 12 बजे तक आठ केंद्रों पर हुई पहली पाली की परीक्षा में 6825 में से 5568 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। जबकि 1257 ने परीक्षा छोड़ दी। जीआईसी स्थित केंद्र पर 700 में 578 उपस्थित एवं 122 अनुपस्थित रहे। जीजीआईसी में 525 में 437 उपस्थित 88 अनुपस्थित, केंद्रीय विद्यालय 400 में 329 उपस्थित 71 अनुपस्थित, लूदर्स कांवेंट 800 में 634 एवं 166, एमएएच इंटर कालेज में 800 में 652 एवं 148, पीजी कालेज 1800 में 1474 एवं 326, राजकीय महिला पीजी कॉलेज 600 में 488 एवं 112 तथा स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज में 1200 में 975 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 224 अनुपस्थित रहे। तेरह केंद्रों पर हुई दूसरी पाली की परीक्षा में जीआईसी में 700 में से 607 एवं 93, जीजीआईसी में 500 में 447 एवं 53, केंद्रीय विद्यालय में 400 में 365 एवं 35, लूदर्स कांवेंट बालिका इंटर कॉलेज में 800 में 714 एवं 86, एमएएच इंटर कालेज में 800 में 719 एवं 81 तथा पीजी कालेज में 1800 में 183 ने परीक्षा छोड़ दी। जबकि 1617 परीक्षा में बैठे। इसके अलावा राजकीय महिला पीजी कालेज में 600 में 523 एवं 77, स्वामी सहजानंद पीजी कालेज 1200 में 1077 एवं 123, एमजेआरपी पब्िलक स्कूल में 1100 में 973 एवं 127, सनबीम स्कूल में 1200 में 1070 एवं 130, आदर्श इंटर कालेज 700 में 601 एवं 99, डीएवी इंटर कॉलेज 500 में 438 एवं 62 तथा तूलिका पब्लिक स्कूल में 193 में से 166 ने परीक्षा दी। जबकि 27 परीक्षा से गैरहाजिर रहे। परीक्षा को नकलविहीन एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी के बालीजी, अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र देव आदि अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा संपन्न हो जाने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को निर्धारित स्थान पर जमा किया गया। परीक्षा को संकुशल संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पर्याप्त बंदोवस्त किए गए थे। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्रदेव ने बताया कि दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सकुशल संपन्न हो गई।
विज्ञापन

0000
इनसेट
जाम की स्थिति उत्पन्न हुई
गाजीपुर। टीईटी की परीक्षा आज दो पालियों में आयोजित की गई थी। शहर एवं उससे सटे ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित केंद्रों पर कराई गई परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के साथ ही उनके परिजनों के आने से केंद्र एवं उसके आस-पास काफी गहमा-गहमी रही। परीक्षा संपन्न हो जाने के बाद दोनों पालियों में हजारों परीक्षार्थियों के केंद्र से बाहर निकलने पर कई जगहों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हुई। इसके चलते कुछ देर के लिए संबंधित स्थानों पर यातायात बाधित रहा। पुलिस कर्मियों ने किसी तरह यातायात को सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed