फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   10% Surge in Building Material Prices

Ghazipur News: भवन निर्माण सामग्रियों के दाम में 10 प्रतिशत का उछाल

Fri, 29 May 2026 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
10% Surge in Building Material Prices
प्राथमिक विद्यालय हुसैनपुर बसेवा में आर्केस्टा कार्यक्रम का एक दृश्य-स्रोत-वीडियो ग्रैप
गाजीपुर। अब मकान बनवाना भी महंगा साबित हो रहा है। एक महीने के अंदर भवन निर्माण सामग्री के दामों में 10 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। ऐसे में अब आशियाना बनाने का ख्वाब संजोना आसान नहीं रह गया है। ईंट, सीमेंट, सरिया, मोरंग सभी चीजों के दाम बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

बिल्डिंग मैटेरियल व्यवसायी प्रभुनाथ सिंह व शिवम कुमार ने बताया कि पेट्रोल-डीजल के बढ़े हुए दामों के कारण भवन निर्माण सामग्री की कीमतों में इजाफा हुआ है। इनके दाम बढ़ने का असर व्यवसाय पर भी दिख रहा है। बजरी का रेट 45 से बढ़कर 50 रुपये फीट हो गया है। सीमेंट का 50 किलो का बैग 345 से बढ़कर 355 रुपये का हो गया है। सरिया अप्रैल में 50 रुपये प्रति किलो बिक रहा था। अब इसका भाव बढ़कर 60 रुपये हो गया है। एक हजार ईंट 7000 के बजाए 7500 रुपये में बिक रहा है। अगर आगे भी पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि हुई, तो भवन निर्माण सामग्रियों के दामों में और अधिक इजाफा देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed