फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   10 meritorious students of the district will have exposure visit

जिले के 10 मेधावी छात्रों का होगा एक्सपोजर विजिट

Fri, 17 Jan 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
10 meritorious students of the district will have exposure visit
गाजीपुर। छात्रों में नेतृत्व क्षमता और उनमें भाईचारे की भावना विकसित करने के उद्देश्य से जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 10 के चयनित मेधावी छात्र-छात्राओं के एक्सपोजर विजिट की तैयारी के संबंध में शुक्रवार को राजकीय सिटी इंटर कालेज गाजीपुर में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में चयनित सभी 10 छात्रों ने भाग लिया, इसमें पांच छात्राएं शामिल हैं।
विज्ञापन

एक्सपोजर विजिट प्रभारी राम अवतार यादव ने कहा कि यह विजिट बाहर के प्रदेश का होगा। इसके लिए, बिहार के मशहूर स्थल बक्सर को चुना गया है। इस एक दिवसीय विजिट पर जाने के लिए 22 जनवरी की तिथि निर्धारित की गई है। विजिट के लिए सिटी कालेज से सुबह आठ बजे बस रवाना होगी। उससे आधा घंटा पहले छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि विजिट के दौरान लंच आदि का इंतजाम विभाग द्वारा किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओपी राय द्वारा छात्र-छात्राओं को विजिट पर ले जाने की अनुमति प्राप्त कर ली गई है।
विज्ञापन

साथ ही विजिट पर जाने वाले छात्र-छात्राओं के अभिभावकों से भी सहमति पत्र भरवा लिया गया है। छात्रों को परिचय पत्र भी प्रदान किया जाएगा। एक्सपोजर विजिट पर जाने के लिए जिन 10 मेधावी छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है, उनमें राजकीय बालिका इंटर कालेज गाजीपुर की छात्रा रोशनी कुशवाहा, जयश्री गुप्ता, श्रेया उपाध्याय, अंजली बिंद, नुष्का राय का नाम शामिल है। इसके अलावा, पांच छात्र राजकीय सिटी इंटर कालेज गाजीपुर से है, उनमें रोहित पांडेय, शशि भूषण वर्मा, प्रदीप यादव, रविकांत यादव और शिवम गुप्ता है। राजकीय बालिका इंटर कालेज गाजीपुर की एक्सपोजर विजिट सह प्रभारी एरम लाडली और किरन प्रधान भी छात्राओं के साथ विजिट पर जाएगी। छात्रों के साथ सह प्रभारी शिक्षक राम सिंहासन सिंह कुशवाहा और महेंद्र कुमार गुप्ता होंगे। बैठक के अंत में राजकीय सिटी इंटर कालेज गाजीपुर के प्रधानाचार्य हरेंद्र कुमार ने कहा कि यह विजिट पहली बार आयोजित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed