{"_id":"6877ee01f37889ae64061364","slug":"10-km-four-lane-road-will-be-built-in-the-city-150-crores-will-be-spent-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-136057-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: शहर में दस किमी बनेगी फोरलेन सड़क, खर्च होंगे 150 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: शहर में दस किमी बनेगी फोरलेन सड़क, खर्च होंगे 150 करोड़
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में सड़कों का जाल बिछाने के साथ अब शहर में भी फोरलेन पर वाहन फर्राटा भरेंगे। करीब 10 किमी सड़क का निर्माण होगा। इस पर 150 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं 75 करोड़ रुपये मकान और भूमि के मुआवजे के लिए रखे गए हैं। इसके लिए जल्द ही सर्वे शुरू होगा।
महराजगंज से भुतहियाटाड़ होते हुए मेडिकल कॉलेज और विकास भवन के साथ मेडिकल काॅलेज अस्पताल से सिंचाई विभाग होते हुए कलेक्ट्रेट तक मार्ग का निर्माण प्रस्तावित है। शहर के विकास भवन, कलेक्ट्रेट, कचहरी, मेडिकल कॉलेज और अस्पताल तक प्रतिदिन दस हजार से अधिक लोगों का आवागमन बना रहता है।
खासकर मेडिकल काॅलेज अस्पताल तक जाने वाला मार्ग काफी संकरा होने और जाम की स्थिति बनने से मरीजों को पहुंचने में काफी समय लग जाता है। ऐसे में अस्पताल तक वाहन पहुंचते-पहुंचते गंभीर पीड़ित और हादसों में घायल मरीजों की हालत नाजुक हो जाती है। भुतहियाटाड़ से मेडिकल कॉलेज और विकास भवन होते ही अस्पताल तक पहुंचने में काफी समय लग जाता है।
विज्ञापन
यही स्थिति सिंचाई विभाग और विकास भवन चौराहा होते हुए अस्पताल पहुंचने करीब आधा घंटा लगा से अधिक समय लग जाता है। ऐसे में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
बीते दिनों विकास कार्याें की समीक्षा करने आए मुख्यमंत्री ने मुख्यमार्ग से अस्पताल तक पहुंचने के लिए मार्ग को दुरुस्त करने का निर्देश दिया था।
इसके बाद संबंधित विभाग की ओर से फोरलेन बनाने को लेकर कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेज दी। इसके निर्माण से मरीजों के अलावा लोगों को भी आवागमन में सहूलियत होगी।