फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   10 dialysis beds made operational at the medical college; facility now available for 75 patients daily.

Ghazipur News: मेडिकल कॉलेज में 10 डायलिसिस बेड शुरू, अब रोज 75 मरीजों को मिल सकेगी सुविधा

Fri, 19 Jun 2026 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
10 dialysis beds made operational at the medical college; facility now available for 75 patients daily.
मेडिकल कॉलेज में नए डायलिसिस कक्ष का फीता काटकर उद्घाटन करतीं राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत। स्रो
गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में डायलिसिस सेवाओं का विस्तार करते हुए 10 अतिरिक्त डायलिसिस बेड शुरू किए गए। शुक्रवार को राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने इसका शुभारंभ किया। इसके साथ ही डायलिसिस यूनिट की कुल क्षमता बढ़कर 25 बेड हो गई है।
विज्ञापन


चिकित्सालय प्रशासन के अनुसार वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 45 मरीजों की डायलिसिस की जाती है। अतिरिक्त बेड शुरू होने के बाद अब प्रतिदिन करीब 75 मरीजों को डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी। इससे प्रतीक्षा सूची में शामिल मरीजों को राहत मिलेगी और समय पर उपचार सुनिश्चित हो सकेगा।
विज्ञापन


कॉलेज में डायलिसिस यूनिट की शुरुआत जुलाई 2022 में 10 बेड के साथ हुई थी। बाद में किडनी रोगियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सीएसआर मद के तहत पांच अतिरिक्त बेड लगाए गए, जिससे क्षमता बढ़कर 15 बेड हो गई थी। इसके बावजूद मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण डायलिसिस के लिए प्रतीक्षा सूची लंबी होती जा रही थी। प्राचार्य प्रो. (डॉ.) आनंद मिश्रा ने बताया कि डायलिसिस सेवाओं के विस्तार के लिए शासन स्तर पर लगातार प्रयास किए गए। इसके परिणामस्वरूप 10 अतिरिक्त बेडों की स्वीकृति मिली और अब मरीजों को पहले की तुलना में अधिक सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि डायलिसिस यूनिट के विस्तार से गाजीपुर के साथ-साथ आसपास के जिलों से आने वाले किडनी रोगियों को भी लाभ मिलेगा। मरीजों को इलाज के लिए लंबे इंतजार या दूसरे जनपदों का रुख नहीं करना पड़ेगा। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, प्राचार्य प्रो. (डॉ.) आनंद मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केएन चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed