{"_id":"56e82a0e4f1c1b5b138b4930","slug":"submit-monthly-returns-20-holiday","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 तक जमा कराएं मासिक रिटर्न, फिर छुट्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 तक जमा कराएं मासिक रिटर्न, फिर छुट्टियां
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 15 Mar 2016 08:58 PM IST
विज्ञापन
बैंक
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाणिज्यकर विभाग ने होली और गुड फ्राइडे के चलते लगातार पांच दिन की छुट्टियों के चलते व्यापारियों को मासिक रिटर्न जमा कराने के आदेश जारी किए गए। 23 से 27 तक की सरकारी छुट्टियाें को देखते हुए विभाग ने व्यापारियों को 20 मार्च तक फरवरी और मार्च महीने का मासिक रिटर्न जमा करने को कहा है। बैंकों के भी पांच दिन बंद रहने के कारण ही विभाग ने व्यापारियों की सहूलियत के लिए निर्णय लिया है।
विज्ञापन
व्यापारी मासिक रिटर्न जमा कराने के बाद 22 मार्च तक अधिकृत बैंकों में कर जमा करा सकेंगे। एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-वन आरबी चौधरी ने व्यापारियों से टैक्स जमा करने की बात कही है। विभाग में 23 और 24 मार्च को होली की छुट्टी रहेगी। फिर 25 मार्च का गुड फ्राइडे का सार्वजनिक अवकाश रहेगा। 26 मार्च को चतुर्थ शनिवार और 27 को रविवार होने के कारण बैंक भी लगातार बंद रहेंगे। ऐसे में व्यापारियों को समय से टैक्स जमा करने की सहूलियत दी गई है।
विज्ञापन