{"_id":"56e82b664f1c1b29198b47d6","slug":"student-beaten-by-student-making-video-in-auto","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो में वीडियो बना रहे स्टूडेंट को छात्रा ने धुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो में वीडियो बना रहे स्टूडेंट को छात्रा ने धुना
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 15 Mar 2016 09:04 PM IST
विज्ञापन
चप्पल से पिटा नकली आशिक
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑटो में मंगलवार दोपहर बीकॉम के एक स्टूडेंट ने एलएलबी की छात्रा का वीडियो बना लिया। छात्रा को शक हुआ तो वह छात्र से भिड़ गई और उसका मोबाइल छीन लिया। आरोपी को पकड़कर कंट्रोल रूम में घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची सिहानी गेट पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है, छात्रा ने उसके खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
छात्रा के मुताबिक, वह दिल्ली में रहती है। साहिबाबाद स्थित एक कॉलेज से लॉ कर रही है। फाइनल ईयर की स्टूडेंट है, साकेत कोर्ट में इंटर्नशिप भी कर रही है। मंगलवार दोपहर को वह तीन सहेलियों के साथ गाजियाबाद तहसील आ रही थी। कॉलेज के बाहर से ही ऑटो में सवार हुई थी।
विज्ञापन
मोहननगर पर एक युवक भी ऑटो में बैठ गया। रास्ते में मोबाइल से वह उसकी वीडियो बनाने लगा। युवक की हरकत देख उसने उसे टोक दिया और मोबाइल दिखाने के लिए कहा। युवक आनाकानी करने लगा तो उसने उससे मोबाइल छीन लिया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
युवक का मोबाइल चेक किया तो उसमें वीडियो मिल गया, जिसे पुलिस को भी दिखाई। एसएचओ सिहानी गेट अवनीश गौतम ने बताया कि आरोपी सिहानी गेट थानाक्षेत्र का है। वह बीकॉम सेकेंड ईयर का छात्र है, उसने बताया कि कॉल करते वक्त उससे वीडियो रिकॉर्डिंग का बटन दब गया, जिस वजह से ऐसा हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।