{"_id":"56e9ae8d4f1c1b3b768b4802","slug":"so-i-will-not-have-to-jump","type":"story","status":"publish","title_hn":"पास न किया तो कूद जाऊंगी..फांद जाऊंगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पास न किया तो कूद जाऊंगी..फांद जाऊंगी
ब्यूरो,अमर उजाला साहिबाबाद
Updated Thu, 17 Mar 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजेंद्रनगर स्थित डीएवी स्कूल में वार्षिक परीक्षा में फेल होने पर 11वीं की छात्रा ने सुसाइड की कोशिश की। बुधवार सुबह वह स्कूल की दूसरी मंजिल की छत पर चढ़ गई, बोली- या तो पास करो, नहीं तो कूदकर सुसाइड कर लूंगी। छात्रा के परिजनों, पुलिस और टीचर्स ने किसी तरह से छात्रा समझाकर नीचे उतारा।
विज्ञापन
करीब एक घंटे तक चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद परिजनों ने छात्रा की ओर से माफी मांगी। डीएवी राजेंद्र नगर में बुधवार को परीक्षा परिणाम घोषित हुए थे। ह्यूमैनिटीज के सेक्शन में पढ़ने वाली 11वीं की छात्रा फेल हो गई।
विज्ञापन
परिणाम देखने के बाद छात्रा परिजनों के पास से उठकर दौड़ी और दूसरी मंजिल की बालकनी पर पहुंच गई। इसके बाद वहां पड़ा स्टूल लगाकर वह छत पर जा चढ़ी। छात्रा ने छत पर चढ़कर आवाज दी कि वह फेल हो गई तो जीना नहीं चाहती।
विज्ञापन
स्कूल ने पास नहीं किया तो वह अपनी जान दे देगी। इस दौरान प्रबंधन ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। प्रबंधन ने सीढ़ियों में लगे दरवाजे का ताला खोलकर परिजनों को छत पर भेजा। परिजनों ने उसे समझकर पास बुलाया और नीचे ले आए। परिजनों ने उसे यह भी आश्वासन दिया कि वे उसे डांटेंगे नहीं।
हाई वोल्टेज ड्रामे के दौरान स्कूल के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस से परिजनों ने माफी मांगी। स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी बीबी त्रिपाठी ने बताया कि बच्ची को परिजनों की मदद से तुरंत नीचे उतार लिया गया। सुरक्षा के भी सभी प्रबंध किए गए थे।