{"_id":"111-33982","slug":"Ghaziabad-33982-111","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब चाय के प्याले की गुणवत्ता बताएगी नमूना रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब चाय के प्याले की गुणवत्ता बताएगी नमूना रिपोर्ट
Ghaziabad
Updated Fri, 17 Jan 2014 05:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाय वालों को भी फूड एंड सेफ्टी का लेना होगा लाइसेंस
बिना लाइसेंस के नहीं होने दिया जाएगा चाय की दुकानों का सत्यापन
गाजियाबाद। अब चाय का भी परीक्षण हो सकेगा। घटिया और मिलावटी दूध या खराब पत्ती की चाय बेचने वालों पर फूड एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट का शिकंजा कस जाएगा। शासन ने चाय की दुकानों के लिए भी लाइसेंस अनिवार्य कर दिया है। इसके बाद लगातार छापामारी कराई जाएगी। चार फरवरी के बाद बिना लाइसेंस वाली दुकानों को बंद कराने के लिए अभियान चलाया जाएगा। जिनके पास लाइसेंस नहीं होगा, उन दुकानों को बंद कराने का काम चार फरवरी से प्रदेश भर में शुरू किया जाएगा। इनके द्वारा तैयार चाय के नमूने लेकर भी जांच को भेजे जाएंगे। बता दें कि चाय दुकानदारों को अपने यहां बोर्ड लगाना होगा। इस पर चाय में डाले जाने वाले सामान का ब्योरा लिखना होगा। नमूना लेने के बाद इसके आधार पर ही परीक्षण किया जाएगा।
सभी चाय दुकानदारों को चार फरवरी से पहले लाइसेंस लेना होगा। लाइसेंस न लेने वालों के यहां छापामार अभियान चलाया जाएगा। - विनीत कुमार, डीओ