{"_id":"111-33884","slug":"Ghaziabad-33884-111","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक की कार में टक्कर, हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक की कार में टक्कर, हंगामा
Ghaziabad
Updated Sat, 11 Jan 2014 05:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। कविनगर सी-ब्लाक में शुक्रवार रात करीब सात बजे बीजेपी के पूर्व विधायक कृष्ण वीर सिरोही की कार में टक्कर मारकर कार सवार भागने लगा। पूर्व विधायक के समर्थकों ने उसका पीछा किया और कंट्रोल रूम में फोन कर सूचना दी। पुलिस भी पीछे लग गई। आरोपी कार लेकर शहर की सड़कों पर घुमाता रहा। दो बार उसकी कार कविनगर थाने के सामने से भी गुजरी मगर पुलिसवाले उसे पकड़ नहीं पाए। महरौली के पास समर्थकों ने ही कार रोक ली और पुलिसवालों को बुला लिया।
पुलिस की मौजूदगी में आरोपी केसाथी उसे कार समेत छुड़ाकर ले गए। इससे बीजेपी कार्यकर्ता नाराज हैं। उन्होंने हंगामा किया। उनका कहना है कि इस घटना ने पुलिस अलर्टनेस की पोल खोल दी है। सूचना मिलने के बावजूद पुलिस सड़कों पर दौड़ती कार को रोक नहीं सकी। इस बाबत कविनगर थाने में तहरीर दी गई है। दूसरी तरफ, एसएचओ कविनगर वीरेंद्र यादव का कहना है कि कार का नंबर नोट कर लिया गया है। कार महरौली की निकली है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। मामला महज एक्सीडेंट का है।