{"_id":"6af532a402e405913a0bc592","slug":"security-guard-dies-after-being-hit-by-an-unidentified-vehicle-in-vijay-nagar-2026-11-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: अज्ञात वाहन की टक्कर से सिक्योरिटी गार्ड की मौत, दिल्ली से ड्यूटी कर घर लौटते वक्त दर्दनाक हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: अज्ञात वाहन की टक्कर से सिक्योरिटी गार्ड की मौत, दिल्ली से ड्यूटी कर घर लौटते वक्त दर्दनाक हादसा
Thu, 12 Nov 2026 09:00 AM IST
अनुज कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 12 Nov 2026 09:00 AM IST
सार
दिल्ली से ड्यूटी कर घर लौट रहे एक सिक्योरिटी गार्ड की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा बहरामपुर अंडरपास के पास हुआ। चालक वाहन समेत फरार हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विजयनगर थाना क्षेत्र में बहरामपुर अंडरपास के पास बुधवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। वह दिल्ली स्थित सिक्योरिटी एजेंसी में ड्यूटी करने के बाद अपने घर लौट रहे थे। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल को तत्काल एमएमजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि मुकेश यादव निवासी शाहीन ब्लॉक कॉलोनी, छपरौला, बादलपुर, गौतमबुद्धनगर मैसर्स दिनेश कुमार यादव सिक्योरिटी एजेंसी, न्यू अशोक नगर, दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करते थे। बुधवार रात करीब 10:32 बजे वह ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बहरामपुर अंडरपास के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन
पीआरवी की सूचना पर विजयनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मुकेश यादव को एमएमजी अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन