फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   विद्युत मीटर खराब है, 10 हजार दो सुविधा शुल्क

विद्युत मीटर खराब है, 10 हजार दो सुविधा शुल्क

Tue, 27 Aug 2013 05:35 AM IST
Ghaziabad
Ghaziabad Updated Tue, 27 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजिलेंस विभाग के जेई ने विद्युत उपभोक्ता के मीटर में शंटिंग होने का आरोप लगाकर दस हजार रुपये की मांग की। रुपये न देने पर रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी तक दे डाली। मामला एक आईएएस के रिश्तेदार से जुड़ा होने से अफसरों में हड़कंप मचा है। चीफ इंजीनियर ने मामले पर जांच बैठा दी है। हालांकि, जेई विजिलेंस ने आरोपों को निराधार बताया है। वहीं, एसई डीसी अग्रवाल का कहना था कि जेई के खिलाफ रुपये मांगने की शिकायत की गई थी। इसकी जांच की जा रही है। अभी तक पुख्ता साक्ष्य नहीं मिले हैं। संजय नगर के एम ब्लाक स्थित मकान संख्या 303 ए में सोमवार दोपहर एक युवक पहुंचा। खुद को पावर कारपोरेशन का जेई बताकर उसने मीटर चेक किया। शंटिंग बताकर रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी दी। रिपोर्ट से बचने के लिए दस हजार रुपये मांगे। जेई ने एक घंटे का समय देकर अपना मोबाइल नंबर छोड़ दिया। परेशान उपभोक्ता ने एक आईएएस रिश्तेदार को फोन पर इसकी जानकारी दी थी।
विज्ञापन

थोड़ी देर में एमडी, चीफ इंजीनियर से होती हुई मामले की जांच एसई पर आ पहुंची और जेई की तलाश शुरू हुई। युवक विजिलेंस का जेई निकला। एसई डीसी अग्रवाल ने जेई से पूछताछ की और मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने इसकी रिपोर्ट एमडी को भेज दी है।
विज्ञापन


आरोप हवाई हैं। इनको पुष्ट करने के लिए कोई सबूत नहीं दिया गया है। जांच में गड़बड़ी मिलने पर मुझको घेरने का प्रयास है।- ।

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed