{"_id":"111-27768","slug":"Ghaziabad-27768-111","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को लुभाया, विरोधियों को छकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को लुभाया, विरोधियों को छकाया
Ghaziabad
Updated Tue, 04 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनावों की सुगबुगाहट के बीच सपा ने योजनाओं का पिटारा खोला। सीएम अखिलेश ने युवाओं को लैपटॉप देकर लुभाया तो गाजियाबादवासियों को योजनाएं लुटाकर। उन्होंने जनता का पैसा पत्थरों पर खर्च करने के लिए बसपा को निशाने पर लिया। उन्होंने विकास के सब्जबाग दिखाए तो क्राइम कंट्रोल की नसीहत भी दी। गोयल फैमिली से मिलकर विरोधियों के राजनीतिक मंसूबे की भी हवा निकाल गए।
अब संवरेगी खोड़ा कॉलोनी की तस्वीर
खोड़ा। मुख्यमंत्री के आगमन ने खोड़ा की किस्मत खुल गई। कालोनी के सर्वे के बाद खोड़ा को नगर पालिका घोषित किया जाएगा। खोड़ा-मकनपुर नगर पालिका संघर्ष समिति के कार्यकर्ता लंबे समय से अपने हक की मांग कर रहे थे। सोमवार को खोड़ा को नगर पालिका बनाए जाने की घोषणा के साथ ही खोड़ा वासियों के चेहरे भी खिल उठे।
यूपी गेट से मयूर विहार फेस-3, रजत विहार नोएडा सेक्टर-57, सेक्टर- 58 और सेक्टर-62 तक खोड़ा का विस्तार है। यहां 1825 गलियां है, एक भी गली की सड़क नहीं बनी है। सीवर और ड्रेनेज सिस्टम नहीं है, नतीजा हर गली-मुहल्ले में गंदा पानी साल भर भरा रहता है। दस लाख की आबादी को पीने के पानी के लिए महज एक टंकी है। इलाज सिर्फ झोलाछाप के भरोसे है। पार्क, इंटर कालेज, डिग्री कालेज की बात बहुत दूर की है। बसपा सरकार के दौरान खोड़ा के विकास के लिए तीन सौ करोड़ रुपये पास हुए थे। लेकिन सपा सरकार आते ही इस रकम को रोक दिया गया। नतीजा एक वर्ष पहले खोड़ा के लोगों की उम्मीद फिर टूट गई। लोगों का कहना है कि खोड़ा में थाना बनने से अपराधों पर लगाम कसने में आसानी मिलेगी। अभी तक इंदिरापुरम थाने के अंतर्गत आने के चलते खोड़ा पर पूरी तरह ध्यान दे पाना मुमकिन नहीं था।
विज्ञापन
खोड़ा एक नजर
आबादी करीब 10 लाख
मतदाता 1.10 लाख
साक्षरता दर 31 फीसदी
प्रवासी जनसंख्या 85 फीसदी
गरीबी का आंकड़ा 75 फीसदी
अस्पताल नहीं
पशु अस्पताल नहीं
कालेज नहीं
स्कूल तीन
राष्ट्रीयकृत बैंक तीन
विधायक बोले, तुरंत शुरू हो विकास कार्य
विधायक अमर पाल शर्मा ने कहा कि नगर विकास मंत्री आजम खान को खोड़ा को नगर पालिका बनाए जाने के संबंध में तीन बार पत्र लिखा गया था। नगर पालिका बनाए जाने के फैसले का स्वागत है। तीन सौ करोड़ रुपये से विकास कार्य शुरू किया जाएं। ये घोषणा महज लोकसभा चुनाव में खोड़ा के सवा लाख वोटरों को लुभाने का झुनझुना साबित नहीं होना चाहिए।
इन बिंदुओं पर सर्वे
- भूखंडों की संख्या
- मानचित्र
- मकानों ओर आबादी की संख्या
- राजस्व वसूली की स्थिति
हमारी मांग सिर्फ इतनी रही है कि खोड़ा की जनता का जीवनस्तर सुधरे। मुख्यमंत्री के खोड़ा को नगर पालिका बनाए जाने की घोषणा का स्वागत करते हैं। - जितेंद्र शर्मा, खोड़ा
देर से ही सही कम से कम सरकार ने खोड़ा की सुध ली है। उम्मीद है कि नगर पालिका बनने के साथ ही खोड़ा विकास की रफ्तार पकड़ेगा। - अमन शर्मा, खोड़ा
अगर शुरू से ध्यान दिया गया होता तो आज स्थिति इतनी भयावह न होती। उम्मीद है कि जल्द ही निरीक्षण किया जाएगा और विकास कार्य शुरू होगा- अमर नाथ शर्मा, खोड़ा
स्कूल-कॉलेज से साक्षरता बढ़ेगी तो खोड़ा में बेरोजगारी में धंसते और आपराध की ओर भागते युवाओं को नई दिशा मिलेगी- मुरारी चौधरी, खोड़ा