{"_id":"111-27394","slug":"Ghaziabad-27394-111","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘दबाव में कही थी प्राइवेट पार्ट में सूजन की बात’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘दबाव में कही थी प्राइवेट पार्ट में सूजन की बात’
Ghaziabad
Updated Tue, 21 May 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। आरुषि-हेमराज मर्डर केस के आरोपी डा. राजेश तलवार के 313 के बयान सोमवार को भी जारी रहे। दूसरे दिन कोर्ट ने डा. तलवार से 223 सवाल पूछे। इस तरह आरोपी अब तक कुल 411 सवालों के जवाब कोर्ट के समक्ष दे चुका है। आरोपी के बयान मंगलवार को भी जारी रहेंगे।
सीबीआई विशेष न्यायाधीश एस. लाल की कोर्ट में आरोपी तलवार दंपति कड़ी सुरक्षा के बीच पेश हुए। कोर्ट के सवाल का जवाब देते हुए डा. तलवार का कहना था कि गवाह नरेशराज ने प्राइवेट पार्ट पर सूजन वाली बात सीबीआई के दबाव में कही थी। क्योंकि इससे पूर्व उसने कहीं भी अपने बयान में इस बात का जिक्र नहीं किया था। घटना वाली रात बार-बार इंटरनेट राउटर के चलने और बंद होने के जवाब में डा. तलवार का कहना था कि एयरटेल आफिसर दीपक कांडा ने राउटर आधी रात के बाद 12.30, 2.30 और 3.00 बजे चलना बताया था। जबकि हकीकत यह है कि रात 11.30 बजे इंटरनेट पर काम करने के बाद उन्होंने अपना लैपटॉप बंद कर दिया था। वैसे 16 मई को भी सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक भी राउटर की सेम एक्टिविटी रही थी।