{"_id":"111-27381","slug":"Ghaziabad-27381-111","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा चढ़ा, बिजली पानी दे गए दगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा चढ़ा, बिजली पानी दे गए दगा
Ghaziabad
Updated Tue, 21 May 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। गर्मी में चढ़ते पारे ने लोगों को बेहाल कर दिया है। बिजली पानी आंख मिचौली खेल रहे हैं। महिलाएं, बूढ़े, बच्चे सब परेशान हैं। सोमवार को मुरादनगर पावर हाउस से सप्लाई गड़बड़ाने के कारण महानगर के ज्यादातर हिस्सों में बिजली कटौती रही। इन इलाकों में दोपहर ढाई बजे से गायब हुई बिजली साढे़ आठ बजे मिल पाई। सुबह में भी दो घंटे की कटौती रही। बिजली न होने के कारण इस दौरान पानी भी नहीं आया।
महानगर में 45 डिग्री सेल्सियस गर्मी ने रिकार्ड तोड़ रखा है। बिजली न होने से इन्वर्टर भी जवाब दे गए। महानगर की ज्यादातर कालोनियों में सुबह साढ़े नौ बजे बिजली ट्रिप हुई। इसके बाद दिन में लगातार ट्रिपिंग होती रही। नेहरूनगर में साढ़े दस बजे से दो घंटे तक लाइट गायब रही। दोपहर में भी बिजली गायब रही।
इन कालोनियों में हुई जबरदस्त कटौती
मोहननगर, वैशाली, आरडीसी, संजयनगर, शास्त्रीनगर, कविनगर, विवेकानंद नगर, घंटाघर, बजरिया, चौपला क्षेत्र, जीटी रोड, रेलवे स्टेशन, अंबेडकर रोड, मालीवाड़ा, नेहरूनगर, डासना गेट, कल्लूपुरा, बस अड्डा क्षेत्र और कविनगर इंडस्ट्रियल एरिया, बुलंदशहर रोड इंडस्ट्रियल और मेरठ रोड इंडस्ट्रियल एरिया में जबरदस्त कटौती रही।
विज्ञापन
मुरादनगर में थी दिक्कत
अधीक्षण अभियंता डीसी अग्रवाल के अनुसार मुरादनगर में 400 केवीए के ट्रांसफार्मर में दिक्कत आ गई थी। इसके साथ ही 315 एमवीए के ट्रांसफार्मर ने सप्लाई देनी बंद कर दी। इससे डीपीएच और लालकुंआ पावर हाउस से जुड़े हिस्सों में ढाई बजे से बिजली गायब रही। शाम सात बजे इसे ठीक कर लिया गया।
रात में भी लग रही लू
सोमवार को तापमान 45 डिग्री रहा। इसके साथ ही गर्म हवाओं ने लोगों को घरों में कैद कर दिया। दोपहर में बाजार सूने हो गए और बसों में यात्रियों की संख्या में कर्मी आई। न्यूनतम तापमान 30 डिग्री पर पहुंचने के कारण लोगों को देर रात तक लू का सामना करना पड़ रहा है।
मंगलवार बुधवार बृहस्पतिवार शुक्रवार
..................................................................................................
45/30 47/31 47/31 46/31
अभी तापमान में गिरावट का कोई पूर्वानुमान नहीं है। गर्मी में और तेजी आएगी। मंगलवार से पारा रिकार्ड ऊंचाई पर होगा। ऐसे में पिछले कई साल के रिकार्ड टूटने की आशंका है। बारिश की कोई संभावना नहीं है, आंधी आ सकती है। - डा. विवेकराज, मौसम वैज्ञानिक।