{"_id":"111-25925","slug":"Ghaziabad-25925-111","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन केंद्रों पर जचेंगी उत्तर पुस्तिकाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन केंद्रों पर जचेंगी उत्तर पुस्तिकाएं
Ghaziabad
Updated Mon, 01 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 अप्रैल को खत्म हो रही हैं। इसके साथ ही उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम शुरू हो जाएगा। 22 अप्रैल से प्रस्तावित हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए शिक्षा विभाग ने गाजियाबाद में तीन मूल्यांकन केंद्रों का प्रस्ताव तैयार कर मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय को भेज दिया है। तीन केंद्रों में से शंभू दयाल इंटर कालेज और सेठ मुकंदलाल इंटर कालेज का मूल्यांकन केंद्र बनना लगभग तय हो गया है।
बोर्ड से कापियों की संख्या अधिक भेजे जाने की स्थिति में तीसरा मूल्यांकन केंद्र एमएमएच बालिका इंटर कॉलेज को बनाया जा सकता है। बता दें कि यूपी बोर्ड हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षाएं तीन अप्रैल को जबकि इंटर की परीक्षाएं 18 अप्रैल को खत्म होंगी। हाईस्कूल में तीन अप्रैल को कृषि और गृह विज्ञान का आखिरी पेपर है, वहीं इंटर में 17 अप्रैल को संस्कृत व कंप्यूटर और 18 अप्रैल को उर्दू के पेपर के साथ बोर्ड परीक्षाएं खत्म हो जाएंगी। मूल्यांकन को लेकर काफी कम वक्त शेष होने के चलते जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। डीआईओएस राज सिंह यादव ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं के दो-तीन दिन बाद मूल्यांकन कार्य शुरू हो जाएगा। तीन मूल्यांकन केंद्रों का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। इसमें से एसडी और सेठ मुकंदलाल इंटर कालेज के मूल्यांकन केंद्र बनने की संभावना ज्यादा है।