{"_id":"111-25918","slug":"Ghaziabad-25918-111","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेकेंसी 20, आवेदन मांगे 10 के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेकेंसी 20, आवेदन मांगे 10 के
Ghaziabad
Updated Mon, 01 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद। डाक विभाग में शाखा डाक पाल और ग्रामीण डाक सेवक की नियुक्ति में गोलमाल किया जा रहा है। डाक विभाग ने महज 10 स्थानों पर भर्ती दर्शायी है। जबकि असलियत में 20 से ज्यादा पदों पर भर्तियां करने की तैयारी की जा रही है। अपने चहेतों को इन पदों पर काबिज करने की कोशिश का यह मामला अब डाक सतर्कता विभाग तक पहुंच गया है। विजिलेंस जांच हुई तो इस मामले में कई अधिकारी फंस सकते हैं।
गाजियाबाद डिवीजन में गौतमबुद्ध नगर के दादरी, साहिबाबाद, मोदीनगर, मुरादनगर, गाजियाबाद, हापुड़ और गढ़ में यह नियुक्तियां निकाली गई हैं।
फिलहाल ग्रामीण डाक सेवक और शाखा डाक पाल के लिए यह पार्ट टाइम जॉब होगी। लेकिन तीन वर्ष बाद परीक्षा के बाद यह स्थायी कर्मचारी हो जाएंगे। ऐसे में इन नियुक्तियों में पूर्व में भी बड़ा ‘खेल’ हुआ है। अब फिर विभागीय अधिकारी निकाली गई नियुक्तियों की सही सूचना छुपा रहे हैं। ताकि सभी पदों के लिए लोग आवेदन न कर सकें। फिर अपने चहेतों से आवेदन लेकर महत्वपूर्ण जगहों पर नियुक्त कर दिया जाएगा। सामाजिक संस्था राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण संघ ने भी डाक सतर्कता विभाग की डिप्टी डायरेक्टर जनरल को पूरे मामले की जानकारी भेजकर जांच की मांग की है। उन्होंने अधिकारियों पर भ्रामक विज्ञापन देकर गोलमाल करने का आरोप भी लगाया है।