फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   बनेंगे 2000 आशियाने

बनेंगे 2000 आशियाने

Wed, 13 Mar 2013 05:31 AM IST
Ghaziabad
Ghaziabad Updated Wed, 13 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
‘ऋषि मंडप’ में मिलेगा आवास, दिल्ली-सहारनपुर योजना में 12 मंजिला इमारतें होंगी
वसुंधरा। सिद्धार्थ विहार में एलआईजी फ्लैटों की योजना की लांचिंग के साथ ही आवास विकास परिषद की एक और योजना लांच होने जा रही है। दिल्ली-सहारनपुर में अगले माह ही 12 मंजिला ‘ऋषि मंडप’ योजना के रजिस्ट्रेशन खोलने की तैयारी परिषद कर रहा है। योजना में लोगों को वन, टू और थ्री बीएचके के फ्लैट मिल सकेंगे।
परिषद के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि योजना का प्रस्ताव लखनऊ भेजा गया है। कमिश्नर की ओर से मंजूरी मिलते ही इसका काम शुरू होगा।
भूकंपरोधी होगी इमारत
बताया जा रहा है कि 12 मंजिला योजना का निर्माण आरसीसी शियरवॉल तकनीक से होगा। तकनीक से बनने वाले फ्लैट पूरी तरह भूकंप रोधी होंगे। साथ ही आवास विकास परिषद इस योजना को बिल्डर सोसायटी की तर्ज पर डेवलप करेगा। इसमें सिक्योरिटी सिस्टम, पार्क, शॉपिंग कांप्लेक्स आदि को डेवलप किया जाएगा।
विज्ञापन

कीमत 20-40 लाख रहने के आसार
आविप अधिकारियों की मानें तो प्रस्ताव में इन फ्लैटों की कीमत 20-40 लाख रुपये के बीच रखी गई है। वन बीएचके फ्लैटों की कीमत 20 लाख, टूबीएचके की करीब 30 लाख और थ्री बीएचके की कीमत 40 लाख के करीब होगी। हालांकि अभी कीमत पर अंतिम निर्णय बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम से निजात: एक स्टापेज पर सिर्फ 12 ऑटो
गाजियाबाद। महानगर में प्रमुख चौराहों पर अब टेंपो-थ्री व्हीलर का जमावड़ा नजर नहीं आएगा। कमिश्नर के आदेश पर अमल हुआ तो जल्द चौराहों पर इनकी भीड़ कम हो जाएगी। कमिश्नर ने समीक्षा बैठक में आदेश दिए।
महानगर के ज्यादातर चौराहे जाम की भेंट चढ़े हैं। इसका मुख्य कारण है ऑटो और थ्री व्हीलर। आगे निकलने और पहले सवारी बैठाने के चक्कर में ये आडे़-तिरछे लग जाते हैं। जिससे कई बार लंबा जाम लग जाता है। समीक्षा बैठक में कमिश्नर ने चौराहों पर ऑटो-थ्री व्हीलर की संख्या को नियंत्रित करने के आदेश दिए। इसकी रोकथाम के लिए आरटीओ को स्थायी रूपरेखा तैयार करने को कहा गया है। बैठक में मौजूद एआरटीओ एसके सिंह को दिए आदेश में कमिश्नर ने कहा कि चौराहों को इन वाहनों का पार्किंग स्टैंड नहीं बनने दिया जाएगा।
चौराहों पर 12 से ज्यादा ऑटो-थ्री व्हीलर का जमावड़ा न लगने दें। एआरटीओ एसके सिंह ने बताया कि चौराहों पर जमा लगाने वाले ऑटो-थ्री व्हीलर के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। इसकी योजना आरटीओ
तैयार करेंगे।
हिंडन नहर रोड पर अप्रैल से भरेंगे फर्राटा
वसुंधरा। हिंडन नहर रोड से वसुंधरा और वैशाली की ओर जाने वाले वाहनों को अब जाम नहीं झेलना होगा। एक माह में पुल से बैराज तक रोड को फोर लेन करने का काम सिंचाई विभाग पूरा कर लेगा। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता आरके यादव ने बताया कि रोड की लेवलिंग पूरी की जा चुकी है। करीब एक किलोमीटर रोड को फोर लेन का काम मार्च अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। रोड पर अप्रैल से वाहन फर्राटा भर सकेंगे।
अपने शहर में बनेगा मॉडर्न पोस्टमार्टम हाउस
d रश्मि ओझा
गाजियाबाद। सूबे के पोस्टमार्टम हाउस की जल्द ही तस्वीर बदलने जा रही है। मॉडर्न पोस्टमार्टम हाउस बनाने के लिए शासन से मंजूरी मिल गई है। इसके लिए शासन से 40 लाख का बजट भी पास हो गया है। प्रदेश के सभी जिलों में अत्याधुनिक पोस्टमार्टम हाउस केनिर्माण का पहला चरण गाजियाबाद सहित 12 जिलों में एक साथ शुरू होने जा रहा है। पहले चरण में गाजियाबाद के अलावा मेरठ, आगरा, कानपुर, इलाहाबाद, बनारस, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोरखपुर, आजमगढ़ और सहारनपुर में अत्याधुनिक पीएम हाउस बनाने की कवायद शुरू हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से ईको पार्क व पितृ पर्वत के पास खाली जमीन को चिन्हित कर लिया है। सीएमओ अजेय अग्रवाल ने बताया कि पीएम हाउस के लिए निगम और जीडीए से जगह मांगी है। न मिली तो पुराने पीएम हाउस को तोड़कर विस्तार किया जाएगा।
ये होंगी सुविधाएं
आधुनिक पीएम हाउस में कम से कम 8 शवों को एक साथ सुरक्षित रखने के लिए डी-फ्रिज बाक्स होंगे। इसके अलावा परिजनों के लिए एक कांफ्रेंस रूम, 1 विविंग रूम, 1 मोर्चरी, 1 स्पेशल इक्वीपमेंट रूम, 1 बिसरा स्टोर, 1 कॉरिडोर, 1 प्रसाधन, 1 पुलिस रूम, 1 इंट्र्ेंस लॉबी, 1 ट्रॉली, चिकित्सक रूम, 1 मोर्चरी अटेंडेंट एवं सीयू , पोर्र्टिको/ पोर्च आदि की सुविधाएं होंगी।
वर्तमान हाउस है बदहाल
हिंडन किनारे बने पीएम हाउस की वर्तमान स्थिति काफी दयनीय है। आसपास गंदगी के ढेर के अलावा अंदर बिसरा सुरक्षित रखने का भी सही स्थान नहीं है। कई के जार टूटे हैं जबकि कई को जंगली जानवर चट कर चुके हैं।
वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को जमीन की तलाश
गाजियाबाद। जनपद में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के लिए जमीन की तलाश शुरू हो गई है। जल निगम की सीएंडडीएस शाखा के परियोजना प्रबंधक ने मुरादनगर और मोदीनगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारियों से 10 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने को कहा है। जिले में पीपीपी मॉडल के आधार पर मोदीनगर-मुरादनगर और लोनी में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को अमलीजामा पहनाया जाना है।
भीड़ भरे बाजारों में लगेंगे हाईड्रेंट
गाजियाबाद। शहर के घने बाजारों में आगजनी से निपटने को जल्द हाईड्रेंट लगेंगे। आपदा प्रबंधन विभाग मार्च के अंतिम सप्ताह तक नगर निगम, बिजली विभाग और व्यापारियों के साथ मिलकर प्रोग्राम की रूपरेखा तैयार करेगा। आपदा विभाग ने कई बिंदुओं को लेकर परफॉर्मा भी तैयार किया है, इसमें वह व्यापारियों से सुझाव मांगेगा। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज सिंह ने बताया कि शहर में कई ऐसे बाजार है जहां आगजनी हो जाए तो फायर ब्रिगेड नहीं पहुंच पाती। इनसे निपटने के लिए पहले से तैयारी करनी पड़ेगी। उन्होंने बताया कि तुराबनगर मार्केट, चौपाला बाजार समेत कई ऐसे बाजार इस श्रेणी में आते है। विभाग ने इन बाजारों में फायर हाईड्रेंट लगाने की प्लानिंग है।
आगजनी से निपटने को हो रहे प्रयासों का व्यापारी वर्ग स्वागत करता है। यदि प्रशासन से पहल होती है तो व्यापार मंडल हर संभव मदद करेगा। - अनुराग गर्ग, अध्यक्ष सिहानी गेट व्यापार मंडल

शॉर्ट सर्किट से कभी आग लग सकती है। पुराने बाजारों में तो खासतौर से इससे निपटने के कोई उपाय नहीं है। प्रशासन का यह अच्छा प्रयास है। - धनेश सिंघल, जिलाध्यक्ष जिला युवा व्यापार प्रतिनिधि मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed