{"_id":"111-24255","slug":"Ghaziabad-24255-111","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरीदी गई बिजली से मिलेगी राहत! ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरीदी गई बिजली से मिलेगी राहत!
Ghaziabad
Updated Mon, 21 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहिबाबाद। लखनऊ में हुई ईटीएफ की बैठक में 300 मेगावाट बिजली खरीदने का प्रस्ताव पास होने के बाद गाजियाबाद को भी पावर कट से राहत की उम्मीद है। वहीं अधिकारी रोज हो रही 12 घंटे की कटौती को कम करने के लिए मुख्यालय को प्रस्ताव भेजेंगे। गाजियाबाद में कुल बिजली की डिमांड करीब 1700-1800 मेगावाट है। मगर एक दिन में करीब 900 मेगावाट बिजली ही मिल पाती है। लोगों को 8-10 घंटे तक कटौती झेलनी पड़ती है। लखनऊ से 300 मेगावाट खरीदने के प्रस्ताव पर मुहर लगते ही अधिकारियों ने डिमांड लेटर बनाना शुरू कर दिया है। अधीक्षण अभियंता एलए खान ने बताया कि उत्पादन कम होने से गाजियाबाद में बिजली समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन