Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   प्रदीप शुक्ला समेत 3 के खिलाफ वारंट

प्रदीप शुक्ला समेत 3 के खिलाफ वारंट

Sat, 05 Jan 2013 05:30 AM IST
Ghaziabad
Ghaziabad Updated Sat, 05 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद। सीबीआई विशेष कोर्ट में पेश न होने पर सीनियर आईएएस प्रदीप शुक्ला समेत 3 लोगों के खिलाफ जमानती वारंट जारी कर दिए। न्यायाधीश एस. लाल ने सभी आरोपियों को 17 जनवरी को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है। कोर्ट ने यह कार्यवाही एनआरएचएम घोटाले से जुड़ी एफआईआर आरसी-2ई/2012 में की है। एनआरएचएम घोटाले में सीबीआई अब तक आईएएस प्रदीप शुक्ला के खिलाफ दो मामलों में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। एफआईआर संख्या आरसी-2ई/2012 में सीबीआई ने प्रदीप शुक्ला, यूपीपीसीएल के रिटायर्ड एमडी देवेंद्र मोहन, वर्तमान जीएम रविंद्र राय, पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा, एमएलसी आरपी जायसवाल और कारोबारी नरेश ग्रोवर को आरोपी बनाया है। दिसंबर माह के पहले सप्ताह में सीबीआई ने इस एफआईआर में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी। आरोपियों के खिलाफ कोर्ट ने 7 दिसंबर को समन जारी किए थे। शुक्रवार को इसी मामले में बाबू सिंह कुशवाहा, आरपी जायसवाल और नरेश ग्रोवर को कोर्ट में पेश किया गया। जबकि आईएएस प्रदीप शुक्ला, देवेंद्र मोहन और रविंद्र राय कोर्ट में पेश नहीं हुए।
विज्ञापन

आठ सीएमओ ने किया सरेंडर, जेल गए

गाजियाबाद। हजारों करोड़ केएनआरएचएम घोटाले में फंसे 8 डॉक्टर (सीएमओ और डिप्टी सीएमओ) को सीबीआई विशेष न्यायाधीश एस. लाल ने जेल भेज दिया। इनमें 7 महिला चिकित्सक शामिल हैं। इससे पूर्व सभी आरोपियों ने कोर्ट के समक्ष सरेंडर करके अपनी अंतरिम जमानत के लिए प्रार्थना पत्र कोर्ट में पेश किया था। सीबीआई लोक अभियोजक बीके सिंह ने बताया कि एनआरएचएम घोटाले की एफआईआर में कई सरकारी अस्पतालों के सीएमओ और डिप्टी सीएमओ स्तर के डॉक्टर भी नामजद हैं। शुक्रवार को लेडी डॉक्टर चित्रा सिंह, इंदुबाला, रेखा चौधरी, अंजली पंत, सुमेधा यादव, चित्रा सक्सेना, गीता भारती और एक अन्य डाक्टर कमल कुमार सक्सेना ने सरेंडर के लिए प्रार्थना पत्र सीबीआई विशेष कोर्ट में पेश किया। इनमें से कई आरोपी दो-दो एफआईआर में नामजद हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही सभी आरोपियों ने अपने अधिवक्ताओं के माध्यम से अंतरिम जमानत अर्जी भी कोर्ट में दाखिल की। न्यायाधीश एस. लाल ने सभी आरोपियों को कस्टडी में लिए जाने का आदेश सुनाते हुए उनकी अंतरिम जमानत अर्जी खारिज कर दीं। सभी डाक्टरों को डासना जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed