Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   कान के पर्दे की सर्जरी अपने शहर में भी

कान के पर्दे की सर्जरी अपने शहर में भी

Sat, 05 Jan 2013 05:30 AM IST
Ghaziabad
Ghaziabad Updated Sat, 05 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
जर्मन तकनीक से महज 15 मिनट में सर्जरी, अभी तक सर्जरी के लिए विदेश जाना होता था
विज्ञापन

साहिबाबाद/गाजियाबाद। कान के पर्दे में छेद होने की वजह से बहरेपन के शिकार लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। अब उन्हें पर्दे में छेद की सर्जरी कराने के लिए विदेश नहीं जाना होगा बल्कि इसका सस्ता इलाज गाजियाबाद में संभव हो गया है। जर्मन तकनीकी से महज 15 मिनट की सर्जरी से मरीज आम इंसानों की तरह सुन सकेंगे। विदेश में सर्जरी का खर्च जहां एक लाख चालीस हजार है वहीं, गाजियाबाद में महज 15 हजार में होगी। हाल में जर्मनी से विशेष सर्जरी की ट्रेनिंग लेकर लौटे नेक एंड हेड सर्जन डा. बीपी त्यागी ने बताया कि कान के पर्दे की खाल बहुत बारीक होती है। कान के बाहरी हिस्से की खाल (कॉनकल कार्टिलेज) की परत लेकर मरीज के कान में छेद वाले हिस्से में लगा दिया जाता है। इससे आवाज पर्दे के जरिए मस्तिष्क तक पहुंचने लगती है और मरीज का बहरापन सही हो जाता है। कॉनकल कार्टिलेज की खाल बहुत मुलायम होती है और कान के पर्दे पर परत लगाने के लिए उपयुक्त है। डा. त्यागी ने बताया कि सर्जरी की इस तकनीक के बारे में पुणे में आयोजित इंटरनेशनल कांफ्रेंस के दौरान इसका प्रेजेंटेशन देंगे। उन्होंने बताया कि अभी तक सर्जरी में दो से तीन घंटे का समय लगता था। नई तकनीक में इंफेक्शन की आशंका भी नहीं रहती है। यह सुविधा जल्द ही कई अस्पतालों में होगी।

परत के मोटे और पतले होने का नहीं असर
कान के पर्दे की मोटाई 0.1 एमएम होती है। पर्दे के छेद को बनाने के लिए इतनी ही मोटाई की परत के लिए जांघ की खाल लगाई जाती थी। लेकिन शोध के बाद पता चला कि खाल के मोटे और पतले होने का फर्क नहीं पड़ता है। आवाज पर्दे से टकराकर कान की हड्डी और नसों से होकर मस्तिष्क तक पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed