{"_id":"111-22608","slug":"Ghaziabad-22608-111","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा नहीं, शारदा बुझाएगी प्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा नहीं, शारदा बुझाएगी प्यास
Ghaziabad
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद। भविष्य में एनसीआर के जलसंकट को दूर करने के लिए शारदा नदी से पानी लाया जाएगा। विशेषज्ञों ने इसकी पूरी योजना भी बना ली है। पाइपलाइन और नहरों के जरिये पानी यहां तक पहुंचेगा। इतना ही नहीं गंगा और यमुना में बारिश के दौरान आने वाले पानी को रिजर्व कर सप्लाई की जाएगी। पानी को शुद्ध कराने में सिंगापुर की मदद लेने की योजना है।
पानी के मामले में एनसीआर गंगा पर निर्भर है। 20 साल बाद पानी को लेकर हालात बेकाबू न हो जाएं, इसके लिए मंथन चल रहा है। हाल में एनसीआर प्लानिंग बोर्ड की बैठक में शारदा नदी के पानी को यहां लाने की परियोजना का प्रजेंटेशन किया। इसमें यूपी, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के अफसर मौजूद थे। उनका तर्क था कि गंगा पानी की बढ़ती मांग को पूरा नहीं कर सकती। भविष्य में शारदा नदी ही एकमात्र सहारा होगी। बिहार और पूर्वांचल से नहर एवं पाइप लाइन के माध्यम से एनसीआर में पानी लाया जाएगा। एनसीआर के शहरों में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जाएंगे। ट्रीटेड पानी की आपूर्ति की जाएगी।