{"_id":"111-22560","slug":"Ghaziabad-22560-111","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेहरूनगर फाटक बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेहरूनगर फाटक बंद
Ghaziabad
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद। नेहरू नगर रेलवे क्रासिंग बृहस्पतिवार को अस्थ्ााई रूप से बंद होने से वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। जानकारी न होने से वाहन चालकों को क्रासिंग तक आकर लौटना पड़ा। जिससे कई बार जाम जैसी स्थिति रही।
फ्लाई ओवर निर्माण को पूरा करने के लिए रेलवे ने आखिरकार नेहरू नगर रेलवे फाटक अस्थाई रूप से बृहस्पतिवार को 10 बजे के बाद अचानक बंद कर दिया। कोई सूचना बोर्ड न लगे होने के कारण होली चाइल्ड चौराहा और कविनगर से साइड से कई बार वाहन चालक क्रासिंग तक पहुंचे। मार्ग बंद होने की वजह से लोगों को नसिरपुर फाटक और नया गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से हो कर लंबी दूरी करनी पड़ी। रेलवे क्रासिंग पर सुबह से ही जाम की स्थिति रही। वहीं पब्लिक को परेशानी का सामना करना पड़ा। फाटक पर वाहन चालकों ने जबरन बैरीकेटिंग हटवाने की कोशिश की। जिससे फ्लाई ओवर निर्माण में लगे ठेकेदारों और वाहन चालकों मेें झड़पें भी हुईं। दोपहर एक बजे कई वाहन होली चाइल्ड की ओर क्रासिंग में फंस गए। बाद में उन्हें बैरंग वापस होना पड़ा। रेलवे क्रासिंग केपास बने मकानों, ऑफिस और दुकानदारों को अपने वाहन वहां तक ले जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ा।