फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   यूपी ए को मिले तीन अंक

यूपी ए को मिले तीन अंक

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Ghaziabad
Ghaziabad Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद। अंडर 25 सीके नायडू ट्राफी ग्रुप सी में और मध्यप्रदेश्ा के बीच मैच ड्रा हो गया। पहली पाली में बढ़ते लेने के कारण यूपीसीए (यूपी) को तीन अंक मिले जबकि एमपीसीए (एमपी) को एक अंक मिला। लंच के बाद दोनों टीमों के कप्तान की सहमति के बाद मैच ड्रा घोषित कर दिया गया। इस समय तक यूपीसीए दूसरी पारी में 2 विकेट खोकर 103 रन बना चुकी थी।
विज्ञापन

एमपीसीए ने चौथे दिन 76 रन से आगे खेलना शुरू किया। एमपीसीए को पहला झटका 88 के स्कोर पर लगा जबकि मनोज सिंह 48 मोहम्मद जावेद की गेंद पर विकेट के पीछे लपके गए। स्कोर 96 रन पहुंचा तभी विक्रांत सिंह 10 को अमित मिश्रा ने एलबी डब्लू कर पवेलियन भेज दिया। 115 रन पर आनंद वैश मोहम्मद जावेद का शिकार बने। इसके बाद अवनीश धालीवाल और अबुस समद ने पारी को संभाला और स्कोर 183 तक ले गए। दोनों के बीच 68 रनों की साझेदारी को अमित मिश्रा ने धालीवान 51 को आउट कर तोड़ दिया। 6वां विकेट महमूद के रूप में 249 रन के स्कोर पर गिरा। सारांश जैन 1 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद एमपीसीए ने 295 रन पर पारी घोषित कर दी। उस समय बेग 66 रन बनाकर नाट आउट थे। यूपीसीए की ओर से अमित मिश्रा ने बेहतरीन गेंदबाजी कर 4 विकेट लिए। जावेद और सौरभ को दो-दो विकेट मिला। 284 रन का लक्ष्य लेकर उतरी यूपीसीए 22 ओवर में 2 विकेट पर 103 रन पर थी तभी कप्तानों की सहमति पर मैच ड्रा घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed