फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   गन्ना तौल में देरी पर भड़के किसान

गन्ना तौल में देरी पर भड़के किसान

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Ghaziabad
Ghaziabad Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मोदीनगर। मोदी शुगर मिल में सोमवार सुबह गन्ना तौल में देरी पर भड़के किसानों ने जमकर हंगामा किया। मिल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए किसानों ने तौल रुकवा दी। इससे पेराई प्रभावित हो गई। बाद में अधिकारियों ने किसी तरह किसानों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह आठ बजे मोदी मिल परिसर में दस घंटे से गन्ना तौलवाने के इंतजार में खडे़ किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। किसान किरण त्यागी ने बताया कि क्षेत्र के किसान रात से गन्ना लेकर मिल परिसर में खडे़ हैं। लेकिन दस घंटे बीतने के बाद भी गन्ना नहीं तुला है। जिससे किसान काफी भड़के हुए हैं। किसान पप्पू चौधरी ने बताया कि मिल में आने वाले किसानों के लिए कोई सुविधा मिल प्रशासन ने नहीं दी है। जिससे किसानों में भारी आक्रोश है। उधर, हंगामे की सूचना पर किसान नेता सतेंद्र तोमर और सतीष राठी भी मौके पर पहुंचे और किसानोें की समस्या को मिल के अधिकारियों के समक्ष रखा। मिल प्रबंधक एनपी बंसल ने किसानों की समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया। हंगामे में आदेश त्यागी, उपेंद्र सिंह, कंटू चौधरी, डब्बू सिंह, राजू सिंह, ओमपाल सिंह, सेवकराम, देवेंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed