{"_id":"111-22396","slug":"Ghaziabad-22396-111","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीके भूकेश और डीके सिंह को पुलिस रिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीके भूकेश और डीके सिंह को पुलिस रिमांड
Ghaziabad
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद। एनआरएचएम घोटाले में गिरफ्तार किए गए जल निगम की निर्माणी शाखा सीएंडडीएस के एमडी पीके भूकेश और नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक डीके सिंह को शुक्रवार दोपहर सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया। सीबीआई विशेष न्यायाधीश एस. लाल ने आरोपियों का दो दिन का पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर कर लिया।
सीबीआई पीपी बीके सिंह ने कोर्ट से मांग की कि आरोपियों को 4 दिन के पुलिस कस्टडी रिमांड पर दिया जाए। विशेष न्यायाधीश ने 2 दिन का पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर कर लिया। रिमांड अवधि शनिवार सुबह 10 बजे से शुरू होगी। कोर्ट ने फिलहाल आरोपियों को जुडिशियल कस्टडी में डासना जेल भेज दिया है। बता दें कि सीबीआई ने बृहस्पतिवार शाम को इन्हें दिल्ली से गिरफ्तार किया था। दोनों पर घोटाले में पहले ही जेल में बंद कारोबारी नरेश ग्रोवर और आरकेसिंह की कंपनियों को प्रदेश के 134 अस्पतालों केअपग्रेडशन का ठेका दिलवाने और रिश्वत की रकम बांटने में अहम भूमिका निभाने का आरोप है।