फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   केवाईसी के दायरे में आ रहे लोगों की नहीं लगी सूची

केवाईसी के दायरे में आ रहे लोगों की नहीं लगी सूची

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Ghaziabad
Ghaziabad Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद। मल्टी कनेक्शन के कारण अस्थ्ााई रूप से बंद हुए कनेक्शनधारकों को तेल कंपनियां कामर्शियल सिलेंडर का उपभोक्ता बनाएंगी। ऐसे उपभोक्ताओं को कंपनियां नए प्रीमियम कस्टमर के रूप में पंजीकृत करेंगी। ऐसे में हजारों उपभोक्ताओं को बाजार भाव पर सिलेंडर लेना होगा। यानी उन्हें सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा। 30 नवंबर के बाद कंपनियां ऐेसे कनेक्शनों को रजिस्टर्ड करने की शुरुआत कर सकती हैं। दूसरी ओर पेट्रोलियम मंत्रालय ने केवाईसी फार्म भरने के दायरे में आ रहे उपभोक्ताओं की सूची गैस एजेंसियों पर चस्पा करने के निर्देश दिए थे। फिलहाल किसी भी एजेंसी पर ऐसी सूची नहीं लगी है। इस कारण भी बड़ी संख्या में उपभोक्ता केवाईसी फार्म भरने से वंचित हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को केवाईसी फार्म जमा करने की अंतिम डेट थी। इस अवधि तक शहर में करीब 20 हजार कनेक्शनधारकों ने केवाईसी फार्म नहीं जमा किया था। देर रात तेल कंपनियों ने केवाईसी फार्म की अंतिम डेट 30 नवंबर कर दी। गैस एजेंसी संचालकों का मानना है कि अब और केवाईसी फार्म जमा होने की उम्मीद नहीं है। जिन लोगों ने फार्म नहीं दिया है, उनमें अधिकतर मल्टीकनेक्शन वाले उपभोक्ता हैं। नेशनल एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन के वेस्ट यूपी प्रेसीडेंट इरेश कुमार ने बताया कि बंद कनेक्शन वालों को कामर्शियल सिलेंडर जारी हो सकता है। केवाईसी जमा करने वालों का वेरिफिकेशन कराया जाएगा। वेरिफिकेशन सही होने पर कनेक्शन दोबारा शुरू कर दिया जाएगा। केवाईसी फार्म जमा न करने वालों की सूची पोर्टल पर उपलब्ध है। एजेंसियों पर भी सूची लगवा दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed