{"_id":"111-22281","slug":"Ghaziabad-22281-111","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीपीएड-एमपीएड फॉर्म 5 दिसंबर तक होंगे डाउनलोड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीपीएड-एमपीएड फॉर्म 5 दिसंबर तक होंगे डाउनलोड
Ghaziabad
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद। सीसीएसयू ने बीपीएड/एमपीएड और एमफिल पाठ्यक्रमों के लिए सत्र 2012-13 में प्रवेश की अधिसूचना जारी कर दी है। आवेदनपत्र विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं और पांच दिसंबर तक आवेदनपत्र वेबसाइट्स से डाउनलोड किए जा सकेंगे। विवि ने साफ कर दिया है कि केवल पंजीकृत डाक और स्पीड पोस्ट से विवि में भेजे गए आवेदन स्वीकार होंगे। व्यक्तिगत रूप से विवि में फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
आवेदन पत्र डाउनलोड करने की अंतिम तिथि पांच दिसंबर है। 10 दिसंबर तक विवि में पंजीकृत डाक से आवेदन पत्र पहुंचने की अंतिम तारीख है। प्रवेश परीक्षा/फिटनेस टेस्ट 20 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। आरक्षित श्रेणी के तहत आवेदन करने वाले छात्रों को वेबसाइट पर दिए गए प्रारूप के अनुसार ही प्रमाणपत्र बनवाने होंगे। आवेदन पत्र शुल्क तथा फिजिकल फिटनेस टेस्ट और काउंसलिंग टेस्ट के लिए सामान्य और ओबीसी कैंडीडेट्स के लिए 500 रुपये और एससी-एसटी कैंडीडेट्स के लिए 350 रुपये की राशि बैंक में चालान के रूप में जमा करनी होगी। शिक्षा संकायाध्यक्ष आर्येंद्र कुमार शर्मा के मुताबिक फिजिकल फिटनेस टेस्ट में सम्मलित होने के लिए आवेदक को सीएमओ द्वारा निर्गत स्वास्थ्य प्रमाणपत्र लाना होगा जिसमें वह पूर्ण रूप से स्वस्थ हो।