फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   यूपी को टिप्स ः पकड़ो कैच, जीतो मैच

यूपी को टिप्स ः पकड़ो कैच, जीतो मैच

Wed, 31 Oct 2012 12:00 PM IST
Ghaziabad
Ghaziabad Updated Wed, 31 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश की टीम ने मंगलवार को तीसरे दिन भी जमकर प्रैक्टिस की। कोच वेंकटेश प्रसाद खिलाड़ियों के साथ पूरे सेशन मौजूद रहे। टीम ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी, फील्डिंग और खास तौर पर कैच पकड़ने की प्रैक्टिस की। इस दौरान खिलाड़ियों ने बॉलिंग मशीन के जरिए भी अभ्यास किया। प्रवीण कुमार ने बॉलिंग के साथ-साथ बैटिंग का भी जमकर अभ्यास किया और बिल्कुल टी-20 की तरह आसमानी शॉट खेले।
यूपी टीम ने जहां पिछले दो दिनों में सुबह 8.30 बजे से प्रैक्टिस शुरू की थी, वहीं मंगलवार को 2.30 पूरी टीम स्टेडियम पहुंची। वार्मअप के बाद टीम ने नेट पर अभ्यास शुरू कर दिया। फिटनेस की समस्या को लेकर जहां पीयूष के मैच खेलने पर संशय बना हुआ है वहीं, पीयूष चावला मंगलवार को अभ्यास में डटे रहे। सुदीप त्यागी ने गेंदबाजी की प्रैक्टिस की। कोच वेंकटेश प्रसाद ने खिलाड़ियों को जहां कैच का अभ्यास कराया वहीं गेंदबाजों और बल्लेबाजों को भी टिप्स दिए। मोहम्मद कैफ और प्रवीण कुमार ने नेट पर प्रैक्टिस के दौरान कई लंबे शॉट खेले जो बाउंड्री के पार जाकर गिरे। इस दौरान सभी खिलाड़ियों ने बारी-बारी से बॉलिंग मशीन के सामने भी स्पीड सेट कर फास्ट और स्पिन गेंदबाजी की प्रैक्टिस की। वहीं एकल्व्य द्विवेदी ने मिनी पैराशूट बांधकर दौड़ लगाई। भुवनेश्वर कुमार भी प्रैक्टिस में जुटे रहे।
विज्ञापन


िखलाडि़यों पर बड़ी जिम्मेदारी
यूपी-दिल्ली के बीच दो नवंबर से शुरू हो रहे रणजी मैच में गाजियाबाद के तीन खिलाड़ी होम ग्राउंड पर दिल्ली के खिलाफ उतरेंगे। इसमें सुरेश रैना के हाथ यूपी टीम की कमान होगी तो दूसरे खिलाड़ी सुदीप त्यागी, आरपी सिंह की गैर मौजूदगी में प्रवीण कुमार के साथ तेज गेंदबाजी में टीम के प्रमुख हथियार होंगे। मुकुल डागर भी यूपी टीम की बल्लेबाजी की मुख्य ताकत है। टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ियों से सजी दिल्ली की टीम काफी मजबूत मानी जा रही है। बैटिंग में जहां वीरेंद्र सहवाग, विराट कोहली, गौतम गंभीर और उन्मुक्त चंद्र यूपी टीम के सामने मुश्किल खड़ी करेंगे। वहीं इशांत शर्मा गेंदबाजी की कमान संभालेंगे। ऐसे में दिल्ली के साथ कड़े मुकाबले के लिए यूपी टीम का प्रदर्शन गाजियाबाद के खिलाड़ियों पर काफी हद तक निर्भर होगा। सुरेश रैना के टीम में शामिल होने से यूपी टीम के हौंसले काफी बुलंद है। वहीं सुदीप त्यागी पिछले दो साल के कड़वे अनुभवों को भुलाकर प्रैक्टिस में जी जान से जुटे हैं। सुदीप त्यागी ने अमर उजाला से हुई खास बातचीत में कहा कि वे दिल्ली के साथ होने वाले मैच को लेकर काफी गंभीर है। विपक्षी टीम में अच्छे बल्लेबाज हैं ऐेसे में वे अपनी लाइन लेंथ पर ध्यान दे रहे हैं। सुदीप त्यागी के पूर्व कोच रहे दुष्यंत त्यागी ने कहा कि सुदीप शानदार गेंदबाज हैं और वह दिल्ली के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करेंगे। सुरेश रैना के भाई दिनेश रैना ने कहा कि रैना एक नवंबर की देर रात गाजियाबाद पहुंचेंगे। यूपी टीम रैना के शामिल होने से काफी स्ट्रांग हो गई है। दिल्ली के साथ अच्छा मैच देखने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed