{"_id":"111-21417","slug":"Ghaziabad-21417-111","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सीज फायर’ करा दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सीज फायर’ करा दो
Ghaziabad
Updated Mon, 15 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊधम की मां और पत्नी ने कहा, हम नहीं चाहते खून-खराबा
गाजियाबाद। एक दिन पहले ‘अमर उजाला’ के साथ दिल की बातें साझा कर चुकीं गीतांजलि और उसकी सास ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस बुलाई। गैंगवार में घायल हुए पश्चिमी यूपी के कुख्यात ऊधम सिंह की मां और पत्नी ने पुलिस-प्रशासन से कहा कि कैसे भी हो, खून-खराबा रोका जाना चाहिए। उन लोगों ने ऊधम को मना लिया है। अब पुलिस दुश्मन भदौड़ा गिरोह पर लगाम लगाए, ताकि वे शांति से जी सकें। आरडीसी स्थित होटल में ऊधम की पत्नी गीतांजलि ने मीडिया से कहा कि जब कोर्ट में ही हमलावर हथियार लेकर घुस आ रहे हैं तो दूसरी किसी जगह को सुरक्षित कैसे माना जा सकता है। जब तक भदौड़ा और उसके साथी सलाखों केपीछे नहीं पहुंचते, शांति का माहौल नहीं बनेगा। हमारे घर में सिर्फ दो महिलाएं हैं और हमारी जान खतरे में है। सुरक्षा का इंतजाम हो, वहीं ऊधम की हिफाजत के लिए मामलों की सुनवाई वीडियो काफ्रेंसिंग केजरिए जेल में ही कराई जाए। ऊधम के गले से गोली निकाली जा चुकी है मगर डर है कि दुश्मन उस पर फिर कभी हमला कर सकते हैं। आरोप लगाया कि मेरठ के सरूरपुर थाने की पुलिस भदौड़ा कंपनी से मिली हुई है और उसके साथी खुलेआम घूम रहे हैं।