फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Shariq, accused of attempted murder, arrested; three others absconding.

Ghaziabad News: हत्या के प्रयास का आरोपी शारिक गिरफ्तार, तीन अन्य फरार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Shariq, accused of attempted murder, arrested; three others absconding.
लोनी। आर्य नगर कॉलोनी में युवक नदीम को चाकू मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी शारिक को गिरफ्तार किया है। शारिक आर्य नगर का निवासी है। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने यह जानकारी दी। इस घटना में शामिल तीन अन्य आरोपी टिल्लू, अमन और शरीफ अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन


पूछताछ में शारिक ने बताया कि कुछ दिन पहले नदीम की टिल्लू से कहासुनी हुई थी। इसके बाद टिल्लू और उसके दोस्तों ने नदीम के साथ गाली-गलौज की और टिल्लू ने उसे चाकू मार दिया। घायल नदीम को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नदीम की मां ने चारों आरोपियों के खिलाफ जान से मारने की नीयत से हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed